मुजफ्फरपुर। निगरानी विभाग की टीम ने गायघाट प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी नारायण दास को दस हजार रुपये का रिश्वत लेते रंगेहाथो गिरफ्तार कर लिया है। श्री दास मोहम्मदपुर गांव के डीलर अरुण राय से रिश्वत की राशि लेते पकड़े गयें हैं। जानकारी के मुताबिक प्रखंड कार्यालय के पास ही एक मार्केट में एमओ ने अपना निजी ऑफिस खोल रखा था। इसी ऑफिस में डीलर से रिश्वत लेने का गोरखधंधा लंबे समय से चल था। बतातें हैं कि डीलर का लाइसेंस रद्द करने व यूनिट घटाने की धमकी देकर एमओ ने रुपये की मांग की थी। निगरानी के हथ्थे चढ़ा एमओ नारायण दास बेगूसराय का मूल निवासी है। समस्तीपुर के मोहनपुर में उनका अपना आलीशान मकान है। निगरानी की टीम ने मोहनपुर स्थित उनके मकान पर भी छापेमारी की, जहां से अकूत संपत्ति मिलने की बात बताई जा रही है। निगरानी के इस कारावाई के बाद से जिले के आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
This post was published on मई 17, 2017 22:59
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More