Home Crime गया के एक भवन को नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया

गया के एक भवन को नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया

बिहार। गया के बाराराचट्टी के धनगाई गांव के सामुदायिक भवन को माओवादियों ने डायनामाईट लगाकर उड़ा दिया है। उस भवन में थाना खोलने की तैयारी चल रही थी।
बतातें है कि रविवार की आधी रात करीब 30 नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सुबह तक उस भवन से धुआं निकल रहा था। गांव वालों की माने तो कुछ दिन पहले भी इसी गांव में नक्सलियों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। इस भवन में थाना खोलने की तयारी चल रही थी। सम्भवतः नक्सलियों को इसकी जानकारी मिल गयी थी। झारखण्ड की सीमा पर बसे इस गांव की बाराचट्टी प्रखण्ड मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूरी है। इसी का फायदा उठाकर नक्सली ऐसी घटना को अंजाम देते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version