Home Crime महिला को बांध कर किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

महिला को बांध कर किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

हैवानियत की हद झेलने के बाद महिला की हालत नाजुक बनी

पश्चिम बंगाल। बीरभूमि जिले में बहसी दरिंदो ने एक महिला के साथ हैवानियत की सभी हदे पार कर दी। तीन दरिंदों ने मिल कर पहले उक्त महिला के साथ बारी- बारी से गैंगरेप किया और इससे भी मन नही भरा तो दरिंदो ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दी। महिला चीखती रही और तीनो दरिंदो पर इसका कोई असर नही पड़ा। बहरहाल पुलिस ने इसमें से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के द्वारा आरंभिक पूछताछ से खुलाशा हुआ है कि आरोपियों में से एक शख्स से महिला के निजी संबंध थे और महिला इस शख्स से छुटकारा पाना चाहती थी। महिला की इसी बात से उसका प्रेमी तारक भास्कर चिढ़ गया था और महिला से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी तारक ही था।
घटना कोलकाता से करीब 195 किमी दूर की है। यहां महिला अपनी 13 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ रहती है। उसका पति किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने गया है। वहीं आरोपी तारक दूसरे मुहल्ले में रहता है और शादीशुदा है। तारक के दो बच्चे भी हैं। लेकिन जब महिला ने उससे दोस्ती तोड़ने की बात कही तो वह अपने साथियों को साथ लेकर महिला को सबक सिखाने की ठानी ली।
जानकारी के मुताबिक भास्कर महिला को एक खंडहर में ले गया था और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर पहले उसका रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दिया।
इस झकझोर देने वाली घटना के पांच घंटे बाद तक महिला दर्द से कराहती रही। बाद में स्थानीय लोगो की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर है और उसको बेहतर ईलाज की जरूरत है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपितो ने उसे पकड़कर दोनों हाथ बांध दिए थे। वह चिल्लाती लेकिन दरिदों ने उसका मुंह दबा रखा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version