Home Crime ससुराल वालों की पिटाई से विवाहिता को हुआ गर्भपात

ससुराल वालों की पिटाई से विवाहिता को हुआ गर्भपात

बिहारशरीफ। नालंदा जिले से एक बार फिर दहेज के नाम पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में ससुराल वालों में गर्भवती महिला के साथ मार पीट की जिससे महिला का गर्भपात हो गया। यही नहीं ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से भी निकाल दिया। इंसाफ की आस में पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है।
बतातें चलें कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव निवासी वीणा रानी की शादी एक वर्ष पूर्व गोसाईंपुर निवासी श्रवण उर्फ मधुरेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय खुशी-खुशी बीता। इसके बाद ससुरालवाले दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गयी। करीब एक माह पूर्व महिला के साथ मारपीट की गयी। पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version