Home Bihar Bhagalpur डायन के आरोप में लगाई घर में आग, दो जिंदा जले

डायन के आरोप में लगाई घर में आग, दो जिंदा जले

भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया में डायन का आरोप लगाते हुए दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। लिहाजा, घर के अंदर सो रहे दादा और पोते जिंदा जल गए। जबकि, एक महिला किसी तरह से बच कर बाहर आ सकी।
इस हादसे में 55 वर्षीय दादा चन्द्र देव सिंह और पोता संजीत कुमार जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने बालू डालकर आग को बुझाया। घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। दादा-पोता का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज में पोता संजीत की मौत हो गई, जबकि दादा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दबंगों ने जिस महिला को जिंदा जलाने के लिए आग लगायी थी वह बाल-बाल बच गयी। दरवाजे पर रोजाना चन्द्रदेव के साथ उसकी पत्नी सोती थी। उस दिन संजीत का मामा अमित आया था। इस वजह से दादा-पोता के साथ अमित वहां सोया था। रात में सभी लोग चादर ओढ़कर सो रहे थे। कई दिनों से मौके की तलाश में रहे दबंगों ने केरोसिन के बोतल को फेंक कर आग लगा दी। घटनास्थल से केरोसिन तेल की बोतल बरामद की।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version