Home Crime दारोगा का झोला समेत 40 हजार रुपये की चोरी

दारोगा का झोला समेत 40 हजार रुपये की चोरी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरो का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षित नही रहे। चोरों ने जैतपुर ओपी के दारोगा श्याम किशोर सिंह का झोला चोरी कर लिया है। इसमें चालीस हजार रुपये समेत कई आवश्यक कागजात भी थे। दारोगा ब्रह्मपुरा स्थित एसबीआई के एमआईटी शाखा से रुपये की निकासी की थी। फिलहाल, दारोगा ने ब्रह्मपुरा थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दारोगा ने पुलिस को बताया कि वह आवश्यक कार्य से शहर आए थे। उन्होंने एसबीआई के एमआईटी शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की और उसे काले रंग के झोले में रखकर पास की एक दुकान में नाश्ता करने चले गए। यहां से झोला गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी झोला नहीं मिला। झोला में रुपये के अलावा बैंक पासबुक व दो एफआईआर की मूल प्रति थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version