Home Crime लखीसराय में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

लखीसराय में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

लखीसराय। बिहार में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि लखीसराय के पीरीबाजार थानाक्षेत्र में बीच सड़क पर बदमाशों ने एक युवा शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी और फरार हो गये।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हो गई है। वह मेदनीचौकी बाजार का रहने वाला था। वह प्राथमिक विद्यालय, खावा में शिक्षक के पद पर कार्यरत था और आरसीएम नामक एक नेटवर्क मार्केटिंग के तहत पानी के आरओ का भी काम करता था। सूत्रो ने बताया कि इसी काम से वह अभयपुर गया था। हालांकि, फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version