मुजफ्फरपुर। मीनापुर के एस्सेल कार्यालय पर तालाबंदी करना मुस्तफागंज के लोगो को मंहगा पड़ गया। एस्सेल के प्रशासनिक अधिकारी रीतेश निगम ने विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने व विभागीय कार्य में बेवजह हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मीनापुर थाना में आधा दर्जन लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिन लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें, जिपा पति अर्जुन कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार कुशवाहा, मनोज शर्मा, लालबाबू ठाकुर, राजू साह व विनय कुमार का नाम शामिल इसके अतिरिक्त कई अज्ञात लोगो का नाम भी शामिल है।
बतातें चलें कि मुस्तफागंज पर विभाग के द्वारा लगाया गया नया ट्रांसफार्मर मात्र 24 घंटे के भीतर जल जाने से गुस्साए लोगो ने मंगलवार को मीनापुर के एस्सेल कार्यालय में तालाबंदी करके प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद एस्सेल ने मुस्तफागंज का ट्रांसफार्मर तो बदल दिया। किंतु, आंदोलनकारियों पर एफआईआर दर्ज कर देने से आंदोलनकारी सकते में आ गयें हैं।
This post was published on जून 14, 2017 12:44
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More