होमCrimeएके-47 की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, पूर्व मेयर व चालक को भूना

एके-47 की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, पूर्व मेयर व चालक को भूना

Published on

मुजफ्फरपुर। बिहार का मुजफ्फरपुर शहर रविवार की शाम एके-47 की तड़तड़ाहट से दहल गया। अपराधियों ने शहर के पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके चालक को एके-47 से भून दिया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। शहर के बनारस बैंक चौक के समीप अपराधियों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया और एके-47 को हाथ में लहराते हुए आराम से निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। समीर कुमार मुजफ्फरपुर के सार्वजनिक जीवन में काफी लोकप्रिय थे और वे राजनीति में भी सक्रिय थे। हालांकि हत्या के कारणो का खुलाशा होना अभी बाकी है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

घटना बनारस बैंक चौक के समीप शाम के करीब 7:30 बजे की है। घटना के वक़्त पूर्व मेयर समीर कुमार अपनी गाड़ी से कहीं से आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक किया और सामने से अंधाधूंध फायर झोक दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस दौरान 50 राउंड से भी अधिक फायर करके पूर्व मेयर व उनके चालक को मौत के घाट उतार दिया। सभी कुछ इतना अचानक हुआ कि गाड़ी के भीतर बैठे समीर कुमार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

दहशत में शहर

घटना के बाद अपराधी एके-47 लहराते हुए आसानी से भागने में सफल हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत फैल गया है। बनारस बैंक चौक व समीप के सभी दुकानदार अपना-अपना दुकान बंद करके भागने लगे। पूर्व मेयर समीर कुमार के हत्या की खबर शहर में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना मिलते हीं घटनास्थल पर मृतक समीर कुमार के परिवार वाले भी पहुंच गए है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि हत्या की वजह राजनीतिक है या व्यक्तिगत? किंतु, जिस तरीके से एके-47 से घटना को अंजाम दिया गया है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि श्री कुमार किसी बड़े गिरोह के निशाने पर थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...