Crime

गला घोंट हत्या करके जमीन में गाड़ दी जाती थीं हड्डियां

इंसान के रूप में भेड़िया निकला राम रहीम

250 से अधिक लड़कियों का कर चुका है रेप

 

राम रहीम का डरावना चेहरा भी सामने आने लगा है। जानकारी के मुताबिक डेरे में सैकड़ों लोगों को गला घोंटकर मारा गया था और उनकी बॉडी को सिरसा ब्रांच नहर (भाखड़) में बहा दिया जाता था। बाद मारे जाने वाले लोगों का दाह संस्कार किया जाने लगा और उनकी हड्डियों को डेरे के पीछे बने बगीचे में गाड़ा जाने लगा।
यह खुलासे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के गार्ड रह चुके बेअंत सिंह ने एक टीवी चैनल पर किया है। बेअंत भी बाबा राम रहीम की ज्यादतियों का शिकार हुआ था। यह, उन 250 युवाओं में शामिल है, जिन्हें डेरा में नपुंसक बनाया गया था। इनमें से कई लड़के अब देश से बाहर चले गए हैं और कुछ लड़के अभी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर अपनी जिंदगी काट रहे हैं।
बेअंत ने खुलाशा किया है कि डेरे में रह रही 300 साध्वियों में से 90 फीसदी ऐसी हैं जिनके साथ रेप किया गया है। अपने वीडियो में सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख एक के बाद एक सभी साध्वियों के साथ रेप करता था। हर रोज एक एक करके साध्वियां उसके कमरे में आती थीं और उनसे गलत काम करवाया जाता था। बेअंत ने कहा कि 1995 में एक बार माउंट आबु में राम रहीम ने 16 साल की एक लड़की को अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ घंटों तक दुष्कर्म करता रहा। सभी सिक्योरिटी गार्ड इस घटना को देख रहे थे। लड़की की असहाय चीख को सुन भी रहे थे। लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि उसे रोके। वो लड़की अब बड़ी हो चुकी है और अब भी डेरे में ही है। बेअंत के अनुसार डेरा प्रमुख ने 200 से 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। डेरा में करीब 400 लड़कियां हैं, जिन्हें साध्वी बताया जाता है। डेरा प्रमुख की गुफा में सारी रात कोई न कोई लड़की आती ही थी।

This post was published on अगस्त 30, 2017 11:24

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
कौशलेन्‍द्र झा

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024