भोजपुरी एक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार

भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे को मुंबई की चारकोप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने रेप करने और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया कि मनोज ने 2015 में जबरन उसका अबॉर्शन कराया। दोनों साल 2012 से लिव इन रिलेशन में रह रहे था। इनकी मुलाकात एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई दोनों के मुलाकातो का सिलसिला शुरू हो गया और नजदीकियां बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों मे प्यार हो गया। प्यार होने के बाद मनोज ने पीड़िता के घर आना-जाना शूरू कर दिया। फिर एक दिन पीड़िता ने मनोज को शादी के लिए कहा लेकिन मनोज इस बात से सहमत नहीं हुआ। पीड़िता ने कई बार मनोज पर शादी करने के लिए दवाब बनाया। बता दें कि दोनों ही यूपी के रहनेवाले हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन मनोज ने फोन करके उसे बताया कि उसने वर्षा नाम की एक लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने वर्षा की बात पीड़िता से भी करवाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply