रविवार, फ़रवरी 22, 2026 7:42 पूर्वाह्न IST
होमCrimeमीनापुर में 80 बर्खास्त शिक्षक बना रहे हाजिरी, पुलिस बता रही है...

मीनापुर में 80 बर्खास्त शिक्षक बना रहे हाजिरी, पुलिस बता रही है फरार

Published on

विभागीय आदेश को दिखा रहे ठेंगा, रोजाना बना रहे हाजिरी
दो शिक्षकों को मिली बेल, 143 की बेल प्रक्रिया कोर्ट में लंबित

145 फर्जी शिक्षकों की पहचान कर बीईओ ने कराई थी एफआईआर

कौशलेन्द्र झा
मीनापुर। प्रखंड में शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़े में एक और कारस्तानी का खुलासा हुआ है। दरअसल शिक्षा विभाग ने जिन 145 फर्जी शिक्षकों की पहचान कर पिछले साल बर्खास्त कर दिया था, उनमें से 80 शिक्षक आज भी स्कूलों में अपनी हाजिरी बना रहे हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि इन 145 फर्जी शिक्षकों पर बीईओ ने मीनापुर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई हुई है। इनमें से दो शिक्षिकाओं ने कोर्ट से बेल ले ली है। बाकी 143 शिक्षकों को पुलिस फरार बताकर ढूढ़ नहीं पा रही है, जबकि इनमें से अधिकांश की स्कूलों में रोजाना हाजिरी बन रही है।
बीईओ ने हाजिरी नहीं बनाने का दे रखा है आदेश
प्रखंड के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों की हाजिरी बनाए जाने का मामला सामने आने पर अधिकारी अपने बचाव में अलग-अलग तर्क देने लगे हैं। बीईओ राजेश कुमार सिन्हा बताते हैं कि कार्यालय ने पत्र जारी कर सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक को चिह्नित किए गए फर्जी शिक्षकों से हाजिरी नहीं बनाने का आदेश दिया हुआ है। हालांकि बीईओ ने स्वीकार किया है कि विभागीय आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कई फर्जी शिक्षक अब भी अपने विद्यालय में हाजिरी बना रहे हैं।
विद्यालय प्रधान ने आदेश मिलने से किया इनकार
खुटौना के प्रधानाध्यापक हरिचरण सहनी ने बताया कि इस तरह का कोई भी विभागीय आदेश उन्हें नही मिला है। इसी प्रकार हरपुरबक्स के प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह व हरका मानशाही के प्रधानाध्यापक गणेश राम सहित अधिकांश विद्यालय प्रधान बताते हैं कि इस तरह का कोई भी विभागीय आदेश उन्हें नहीं मिला है। अलबत्ता, समाचार पत्रों के माध्यम से ही हाजिरी नहीं बनाने की खबरें पढ़ने को मिलती रहती हैं।
ये है मामला
विभागीय जांच के दौरान मीनापुर के 145 नियोजित शिक्षकों के फर्जी होने की पुष्टि हुई है। दिसम्बर 2016 में डीएओ कार्यालय से जारी पत्र के आलोक में मीनापुर के बीईओ ने इसी वर्ष 12 फरवरी को चिह्नित सभी 145 फर्जी नियोजित शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई। इसमें से दो शिक्षकों को जमानत मिल चुकी है। बाकी शिक्षकों की जमानत की  प्रक्रिया अदालत में अभी लंबित है। बावजूद इसके इनमें से अधिकांश शिक्षक अपने विद्यालय में हाजिरी बना रहें हैं। दूसरी ओर पुलिस उन्हें फरार बता कर कार्रवाई करने से बच रही है। जाहिर है पुलिस की नजरों में फरार चल रहे इन शिक्षकों का विद्यालय में मौजूद रहना पुलिस व प्रशासन के दावों की कलई खोलने के लिए पर्याप्त है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...