Crime

मीनापुर के मेथनापुर में अचानक लगी आग में 20 लाख की संपत्ति जली

राजस्व कर्मचारी ने सात घरों के पूरी तरह से जलने की पुष्टि की
रिपोर्ट मिलने के बाद सभी पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा मुआवजा
कचरी बनाने के दौरान लगी थी आग, देखते ही देखते 11 घर जले

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के मेथनापुर गांव में आग से 11 घर सहित करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट गई है। घटना सोमवार की सुबह की है। सूचना मिलने पर सीओ सीओ राजीव कुमार वर्मा ने राजस्व कर्मचारी दयासुंदर ठाकुर को घटनास्थल पर भेजा। कर्मचारी ने सात परिवार का घर पूरी तरह से जलने की पुष्टि की है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही सभी पीड़ित परिवार को प्रति पीड़ित 9800 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं पीड़ितों के बयान पर मीनापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अग्निपीड़ितों में सिकिला देवी, मुकेश साह, पप्पू साह, रामबाबू साह, सज्जन साह, सुदामा देवी, दीपक साह, संजय साह, मुस्मात सावित्री देवी, राकेश साह व विकास साह शामिल हैं। लोगों ने बताया कि गांव की एक महिला फेरी लगाकर मूढ़ी-कचरी बेचती है। वह सुबह में ही चूल्हा जलाकर कचरी बना रही थी। इसी दौरान आग भड़क गई और देखते ही देखते ही 11 घर इसकी चपेट में आ गए।
बेटी की शादी का अरमान भी जला :
इस आग से सबसे अधिक नुकसान विधवा सुदामा देवी को हुआ है। सुदामा की पुत्री कांति कुमारी की शादी इसी महीने में होनी थी। शादी के लिए सारी खरीदारी हो चुकी थी, किंतु आगलगी में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

This post was published on जून 12, 2017 22:51

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022