हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़े हादसे में करीब कई लोगों की जान चली गई। मंगलवार को एक यात्री बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद चारो ओर मातम पसर गया।
हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 77 पर सराय पुरानी बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मरने वाले लोग सराय या इसके आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री बैठे हुए थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
This post was published on जुलाई 18, 2017 22:43
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More