मंगलवार, अप्रैल 21, 2026 10:28 अपराह्न IST
होमHealthलाश पर सौदा! सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 10 हजार...

लाश पर सौदा! सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 10 हजार की घूस की मांग, वीडियो वायरल

Published on

KKN ब्यूरो। बिहार के सीतामढ़ी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतकों के परिजनों से खुलेआम 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई.

हादसे में मां-बेटी की मौत, अस्पताल में दर्द पर सौदेबाजी

रविवार देर शाम सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के कांटा चौक के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मां और बेटी की मौत हो गई. परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे ताकि पोस्टमार्टम हो सके. लेकिन वहां उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के नाम पर अस्पताल का एक कर्मी उनसे सीधे-सीधे 10 हजार रुपये की मांग करने लगा. उसने साफ कहा – पैसे दो वरना शव वापस ले जाओ, पोस्टमार्टम नहीं होगा।

वीडियो वायरल, सिस्टम की पोल खुली

इस पूरे वाकये का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अस्पताल का कर्मी किस तरह मृतक परिजनों से पैसों की मांग कर रहा है. इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी अस्पतालों की संवेदनहीनता की पूरी पोल खोल दी है. केकेएन लाइव इस वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना अमानवीय और शर्मनाक है. “हम पहले ही अपने परिजनों को खोने का गम झेल रहे हैं और ऊपर से अस्पताल में लाश पर भी सौदेबाजी की जा रही है। यह मानवता के खिलाफ है।”

अस्पताल प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

मामले पर जब अस्पताल प्रशासन से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. न कोई कार्रवाई की घोषणा की गई और न ही दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए. प्रशासन की यह चुप्पी ही पूरे सिस्टम में गहरे भ्रष्टाचार और लापरवाही की गवाही देती है। हालांकि, बाद में वायरल वीडियों पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए दोषी को चिह्नित करके कारवाई शुरू कर दी है।

जनता की मांग – दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने मांग की है कि दोषी कर्मी पर तुरंत कार्रवाई हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह खबर सीतामढ़ी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है – क्या अब शव का पोस्टमार्टम भी रिश्वत के बिना संभव नहीं?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...