Home Bihar सांसद को हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

सांसद को हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

पटना। सांसद पप्पू यादव को हथकड़ी लगाना पुलिस के अधिकारी को मंहगा पड़ गया। सांसद पप्पू यादव की पत्नी सांसद रंजीता रंजन ने लोकसभा में इस मुद्दा को उठाया था। संसद में आवाज उठने के बाद बिहार पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें एक दारोगा, एक एएसआई और 9 सिपाही शामिल हैं। सांसद ने इन लोगो पर आरोप लगाया था कि इन सभी पुलिस वालों ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से सांसद को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version