होमCrimeबेखौफ बदमाशो ने पेट्रौल पंप कर्मी को मारी गोली

बेखौफ बदमाशो ने पेट्रौल पंप कर्मी को मारी गोली

Published on

आठ लाख 60 हजार 440 रुपये लूटा, एक बदमाश को ग्रामीणो ने दबोचा

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश अब दिन के उजाले में ही घटना को अंजाम देने लगे है। घटना 23 मार्च की है। दिन के उजाले में दोपहर बाद 3.45 बजे में मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना से सटे करीब 500 मीटर की दूरी पर मुस्तफागंज के समीप बाइक सवार बेखौफ तीन बदमाशो ने बासुदेव छपरा पेट्रौल पंप के प्रबंधक राजीव कुमार उर्फ बमबम सिंह को गोली मार दी और 8 लाख 60 हजार 440 रुपये लूट लिये। घटना के वक्त पेट्रौल पंपकर्मी मुस्तफागंज के एसबीआई में रुपये जमा करने जा रहे थे। गोली चलने की आवाज पर दौड़े स्थानीय दुकानदारो ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, दो बदमाश भागने में सफल हो गए।

ऐसे हुई घटना

पेट्रौल पंप कर्मी रुपये लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे। मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज के महदेइयां मोड़ के समीप पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशो ने ओवरटेक करके कर्मी को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया और रुपये लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली कर्मी के दाहिने हाथ में लगी है। मीनापुर अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगो ने जिस बदमाश को पकड़ा है, उसके पास एक देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली और एक खोखा मिला है। जो पुलिस को दे दिया गया है।

बदमाश की हुई शिनाख्त

मीनापुर के थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि हिरासत में आये बदमाश की शिनाख्त हो गई है। वह सीतामढ़ी का रहने वाला है और पहले भी जेल जा चुका है। मेजरगंज थाना में उसके उपर वर्ष 2019 में लूट का एक मामला पहले से दर्ज है। फिलहाल, पुलिस उसकी निशानदेही पर बकी के दो बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए सीतामढ़ी में छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि गिरोह की पहचान हो गई है। शीघ्र ही इसका उद्भेदन कर दिया जायेगा।

तीन रोज में लूट की यह चौथी घटना

इससे पहले 20 मार्च को बाइकर गैंग ने दो घंटे के भीतर मीनापुर के तीन लोगो को लूट का शिकार बना कर पुलिस को जबरदस्त चुनौती दी थीं। इसमें टेंगराहां के किसान कामेश्वर सिंह से 50 लाख्र रुपये, हरका के शिक्षक राघवेन्द्र शाही से 50 लाख रुपये और गोरीगाम के जदयू नेता ननील सिंह से मोबाइल की लूट शामिल है। लोगो का कहना है कि इसी गिरोह ने आज पेट्रौल पंप कर्मी को गोली मर कर लूट का शिकार बनाया है। यानी यह बाइकर गैंग पिछले एक सप्ताह से इलाके में सक्रिय हो सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

More like this

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...