Categories: Muzaffarpur

केंद्र की नाकामी छिपाने के लिए गुमराह कर रहें हैं मोदी

भाजपा का रिजेक्ट मंडली लालू फोबिया से ग्रसित

सुशील मोदी पर मीनापुर विधायक का पलटवार

पूर्व डिप्टी सीएम से पूछा-गोद लेने वाले गांवो मे कोई काम नही हुआ
संतोष कुमार गुप्ता

​मीनापुर। भाजपा का रिजेक्ट मंडली लालू फोबिया से ग्रसित हो गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी केंद्र सरकार की नाकामी छिपाने के लिए आमलोगो को दिग्भ्रमित कर रहे है।मोदी को बताना चाहिए की उनके सरकार के तीन साल हो गये है। किंतु जिस जिस गांव को गोद लिया गया था वहां विकास के क्या काम हुए। सासद आदर्श योजना से कितना खर्च हुए। विधायक मुन्ना यादव मंगलवार को गंजबाजार पर सम्वाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मीनापुर के घोसौत गांव को गोद लिया गया था। किंतु विकास की बात तो दूर कोई आज तक हालचाल भी पूछने नही आया। मोदी कहते है कि किसानो के आमदनी दोगूनी होगी। किंतु भाजपा के घोषणा पत्र मे था कि किसानो के लागत का डेढ गुणा लाभ मिलेगा। लेकिन आज तक नही मिला। बिहार को कभी यूपी नही बनने दिया जायेगा। यूपी आज जल रहा है।महिलाऐ और लड़किया घर से बाहर नही निकल रही है। लालू पर बेनामी सम्पति का आरोप लगाकर मोदी जनता को मुद्दो से भटका रहे है। जनता के खाते मे फिर से पैसा भेजने की बात कह कर वो खुद का भी मजाक उड़ा रहे है। अच्छे दिनो की बात कह कर नोटबंदी कर दिया। कितने गरीब कतार मे ही मर गये। गरीबो के खाते मे कालाधन का पैसा पहुंचा क्या। योजनाओ मे केंद्र सरकार बिहार की हकमारी कर रही है।भाजपा झूठ मुठ का स्वच्छता अभियान चला रही है। अगर इतना ही है तो एसकेएमसीएच को चकाचक कर के दिखाये। उन्होने सुशील मोदी को सलाह दी कि फुहरपन छोड़ कर विकास की बाते करे। मौके पर जिला पार्षद रघुनाथ राय,सच्चिदानंद कुशवाहा,विक्रांत यादव,जयनंदन राय आदि उपस्थित थे।

This post was published on मई 31, 2017 11:03

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024