सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 10:13 पूर्वाह्न IST
होमBiharMuzaffarpurमीनापुर को शिवहर में मिलाने के प्रस्ताव से भड़का आक्रोश

मीनापुर को शिवहर में मिलाने के प्रस्ताव से भड़का आक्रोश

Published on

बिरोध में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
15 मई से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले होगा जन आंदोलन
उपप्रमुख के मांग पर बीडीओ ने बुलाई पंसस की अपातकालीन बैठक

कौशलेन्द्र झा

मुजफ्फरपुर।  मीनापुर प्रखंड को शिवहर जिला में मिलाने के प्रस्ताव का विरोध थमने का नाम ही नही ले रहा है। शिवहर के जिलाधिकारी के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को विधायक मुन्ना यादव की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें प्रस्ताव को निरस्त करने की सरकार से मांग की गई। इसके बाद सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरपुर के डीएम से मिल कर उन्हें जनभावनाओं से अवगत कराया।
बैठक में भाकपा के पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा, भाजपा के अजय कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुलतान अहमद खान, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू, जिला पार्षद कंचन सहनी, वीणा देवी, सीता देवी, पूर्व जिला पार्षद मिथलेश यादव, उपप्रमुख रंजन सिंह, शिवचन्द्र प्रसाद, जगदीश गुप्ता, नीलम कुशवाहा, शकुंतला गुप्ता, तेजनारायण सहनी, जवाहर राम, बालेन्द्र साह, सच्चिदानंद कुशवाहा, सुबोध कुमार, रमेश यादव समेत सभी पार्टी के प्रतिनिधि व क्षेत्र के जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
इससे पहले बैठक में निर्णय लिया गया कि मई के प्रथम सप्ताह में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखेगा। मांग नहीं माने जाने पर संयुक्त मोर्चा बना कर 15 मई से जनआंदोलन चलाया जाएगा।
बीडीओ ने बुलाई पंस की आपताकालीन बैठक
उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह के मांग पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने पंचायत समिति की आपातकालीन बैठक मंगलवार को बुलाई है। उप प्रमुख ने बताया कि बैठक में मीनापुर को मुजफ्फरपुर से अलग हटाने के शिवहर डीएम के प्रस्ताव के विरोध में प्रस्ताव पास किया जाएगा। सदन से स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा।
भाजपा ने कमिश्नर से लगाई गुहार
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कमिश्नर से मिल कर प्रखंड को अलग करने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता अजय कुमार ने बताया कि ज्ञापन के आलोक में कमिश्नर ने शिवहर के डीएम से प्रस्ताव की प्रति मांगी है।
डीएम के प्रस्ताव को रद करने की मांग
जदयू के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने शनिवार को मीनापुर में संगठन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मीनापुर को शिवहर में मिलाये जाने के शिवहर डीएम के प्रस्ताव पर नाराजगी प्रकट करते हुए सरकार से प्रस्ताव को रद्द कराने की मांग की। मौके पर शत्रुघ्न   साह, अर्जुन गुप्ता, जगदीश गुप्ता, शकुंतला गुप्ता आदि मौजूद थे।
मोर्चा ने भी खोला मोर्चा
जन कल्याण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित साह ने भी ने शिवहर के डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा कि यदि इस प्रस्ताव को तत्काल रद्द नही किया गया तो युवा सड़क पर उतरने को विवश हो जायेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...

बिहार में स्नातक के छात्रों ने परीक्षा की कॉपियों में लिखा : गुरुजी, अगर आपने मुझे पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं हो...

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) हमेशा अपनी अनोखी...