ससुर का शव देखते ही बड़ी पतोहू की मौत
एक साथ सजी ससुर पतोहू की चिता
पत्नी की तबियत बिगड़ी, कैंसर से जूझ रहे थे ढोराई सहनी
संतोष कुमार गुप्ता
Article Contents
मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव मे बुधवार की देर शाम ह्रदयविदारक घटना प्रकाश मे आया है। बीमार ससुर की मौत के बाद शव एसकेएमसीएच से पहुंचते ही पतोहू की मौत घर के दरवाजे पर ही हो गयी। बताया जाता है कि चांदपरना गांव के ढोराई सहनी(60 वर्ष) को हाइड्रोसिल मे कैंसर था। तीन रोज पूर्व ढोराई को स्थिति बिगड़ते देख एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया था। बुधवार की शाम छह बजे उनकी मौत हो गयी। शाम सात बजे एसकेएमसीएच से शव पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही लोगो की भीड़ जुट गयी। घर मे कोहराम मच गया। शव को देखने बड़ी पतोहू सविता देवी(40 वर्ष) घर से बाहर निकली। वह शव देखते ही बेसुध हो गयी.लोगो ने देखा तो उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। ढोराई सहनी की पत्नी चुल्हिया देवी की तबियत बिगड़ गयी है। ढोराई सहनी की तीन पुत्र है। बड़ा जीनिसलाल सहनी है जिनकी पत्नी मर गयी है। जबकि एक पुत्र राजगीर सहनी दूसरे प्रदेश मे है। तीसरे पुत्र नंदलाल सहनी सभी को ढांढस बंधा रहे है। सविता देवी ने पुत्री रानी का हाथ पिछले साल ही पीले की थी। जबकि तीन पुत्र श्री राम,संजय कुमार,कृष्णनंदन सहनी की शादी नही हुई है। तीनो पुत्र मां की अचानक मौंत पर लगातार रो रहे है। वार्ड सदस्य लालबाबू सहनी ने बताया कि घटना से सभी आश्चर्यचकित है। दोनो का दाह संस्कार देर रात कर दिया जायेगा। सरकारी सहायता के लिए बीडीओ को सुचना दे दिया गया है। मानिकपुर पंचायत के मुखिया इंदल सहनी ने बताया कि यह घटना से परिवार के लोग सदमे मे है। बताया जाता है कि पतोहू को कोई बीमारी नही थी।वह ब्लड प्रेशर की शिकायत से जूझ रही थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.