Home Bihar Muzaffarpur तंत्र मंत्र नही शिक्षा पर दे पुरा ध्यान-गंगा

तंत्र मंत्र नही शिक्षा पर दे पुरा ध्यान-गंगा

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद परायण महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को डेराचौक बाजार श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। हवन यज्ञ से निकले धुआं से पुरा वातावरण सुगंधित हो गया। रविवार की देर शाम डेराचौक पहुंचे विधान परिषद मे भाजपा के नेता रह चुके पूर्व एमएलसी गंगा प्रसाद ने कहा कि हमलोगो को पुरी तरह बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।शिक्षित समाज का निर्माण करना चाहिए। जादू टोना,अंधविश्वास व पाखंडपना को पनपने भी ना दे। उन्होने आर्य समाज के बारे मे लोगो को विस्तार से बताया। उन्होने कहा गौरवशाली अतित व उज्जवल भविष्य के लिए आर्य समाज के दिशा निर्देशो का पालन करे।  हिमाचल प्रदेश के स्वामी ओमकारानन्द सरस्वती ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शो को लोग आत्मसात करे। प्रख्यात विद्वान व्यासनंदन शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा नेता व यज्ञ के आयोजक संजीव कुमार कुशवाहा ने सपरिवार यज्ञ मे यजमान की भूमिका निभाया । उसके पहले अहले  सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमे आसन्न व प्राणायाम सहित योग के गुरो के बारे मे बताया। सुबह से लेकर शाम तक भजनोपदेश कार्यक्रम मे  लोग गोता लगाते रहे। श्रीमति सुमन आर्या के भजनो पर लोगो ने जमकर तालियो से स्वागत किया। मौके पर पंडित कपिल शर्मा,डॉ व्यासनंदन शास्त्री,बेतिया के अशोकाचार्य,आचार्य भाष्कर व यज्ञ के आयोजक संजीव कुमार कुशवाहा ने भाग लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version