Home Sports मुकेश सहनी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

मुकेश सहनी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

राजकुमार सहनी
मुजफ्फरपुर। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने मीनापुर के गोरिगामा स्थित महाराणा प्रताप उच्च विद्यालय के प्रांगण में हो रहे अमर शहीद जुब्बा सहनी टेनिस वॉल क्रिकेट टूर्नामेंट नाईट मैच का उदघाटन किया। श्री सहनी ने कहा कि शरीर के सर्वांगीण विकास हेतु खेल जरुरी है।
फाईनल विजेता को ₹21000 और उपविजेता को 11000 निषाद विकास संघ के तरफ दिया जाएगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बैधनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष वीरेंदर सहनी, युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार सहनी, सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार सहनी, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी, गायघाट प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार सहनी, बोचहां प्रखंड अध्यक्ष संजय धराधर समेत निषाद विकास संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु कोइली के मुखिया अजय सहनी, नंदना के मुखिया कृष्ण कुमार और गोरीगामा के मुखिया अनामिका सिंह हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version