होमHealthडायरिया का दवा वितरण महज खानापूर्ती 

डायरिया का दवा वितरण महज खानापूर्ती 

Published on

संजय कुमार सिंह

मनियारी थान क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव मे फैले डायरिया के प्रकोप से अबतक आठ लोग बीमार हो चूके है। लगातार सुचना मिलने के तीसरे दिन शनिवार को पीएचसी प्रभारी के निर्देश पर सरकारी सुविधा के नाम पर खानापूर्ती को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. छोटेलाल व एएनएम द्वारा क्षेत्र मे चुना व विलिचिंग पाउडर छिड़काव करवाया गया। साथ ही पीड़ितो के बीच पानी की बोतल कुछ जरूरी दवा व हेलोजीन टैबलेट वितरण की गई। स्थानीय ब्रह्मदेव सिंह बताते है कि हमारे परिवार मेरी पत्नी भगेरनी देवी (52), पतोहू रेखा देवी (32), पुत्री सविता कुमारी व पुत्र राम रेखा सिंह डायरिया के बीमारी से ग्रसित थे । जबकि मेरे चचेरा भाई अयोद्धी सिंह के चार लड़की मे प्रियंका कुमारी (22),प्रिति कुमारी (18),अमृता कुमारी (14),पुत्र अमन कुमार (10) व स्वयं अयोद्धी सिंह भी चार-पांच दिनो से डायरिया के चपेट मे आ गये थे । अगर हम लोग सरकार के स्वास्थ्य विभाग के भरोसे रहता तो अनहोनी घटना होने से हम लोग नही बच पाते। स्थानीय चिकित्सक से ईलाज कराने मे अबतक पच्चीस हजार रुपए खर्च हो चुके हैं । किन्तु अभी भी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होने से अभी भी आशंका बनी हुई है। ऐसे मे सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी सुविधा के नाम पर खानापूर्ती को ओआरएस, विलिचिंग पाउडर, चुना का छिड़काव कराने के साथ हेलोजिन टेबलेट व उल्टी -दश्त रोकने की दवा मैट्रोनिण्डाजोल 400 का वितरण किया जा रहा है। इससे परेशानी पुरी तरह दुर नही हो सकती । इसका कितना असर उक्त डायरिया पीड़ितों परिवारों पर होगा ये सभी लोग जानते है । जहा महंगी -महंगी दवाओ के साथ आधा दर्जन से एक दर्जन स्लाईन चढ़ाया गया वहाँ सरकार द्वारा दिये जाने वाली दवा क्या असर करेगी।
हमें विश्वास था की स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव मे पहुँचेगी पर मेरे ही स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को भेजा गया । जहाँ दवा की व्यवस्था की कमी से अस्पताल सालोभर जुझती रहती है । स्थानीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा0 छोटेलाल सिंह ने बताया कि उक्त सभी पीड़ित परिवारो के आसपास वाले क्षेत्र मे कुढ़नी पीएचसी प्रभारी के निर्देश पर 30 किलो चुना व 10 किलो विलिचिंग पाउडर का छिड़काव मजदूर के द्वारा नाला, सड़क किनारे व गंदा पानी जमने की जगह अपने उपस्थिति मे कराया है । जबकि पानी शुद्ध करने को हेलोजिन टेबलेट उपलब्ध करा दी गईं है । स्थानीय समाजसेवी दिलीप कुमार ठाकुर ने विभाग पर आरोप लगाया की पूर्वी क्षेत्र के लोगों को कुढ़नी पीएचसी अत्यधिक दुरी होने से कोई लाभ नहीं मिलता है और क्षेत्र के अस्पताल को भी उपेक्षित नजरो से देखा जाता है जब कोई बड़ी मामला आती है तभी ही सुधी लेते है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...