होमBiharMuzaffarpurमीनापुर में तबाही का कारण बन सकता है चांदपरना का जर्जर तटबंध

मीनापुर में तबाही का कारण बन सकता है चांदपरना का जर्जर तटबंध

Published on

मुआवजा की मांग पर किसानो के अर जाने से खतरा मंडराया

KKN न्यूज ब्यूरो। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली और मुआवजा की मांग पर अरे किसानो के बीच जारी रस्साकस्सी के बीच बूढ़ी गंडक नदी के चांदपरना गांव के समीप जर्जर हो चुका तटबंध स्थानीय लोगो के लिए चिंता की बड़ी वजह बन गई है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही रेनकट से जर्जर हो चुके चांदपरना तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। समाजिक कार्यकर्ता अनील कुमार बतातें हैं कि बांध से रिसाव हुआ तो मुहाने पर मीनापुर थाना और प्रखंड मुख्यालय को बचाना मुश्किल हो जायेगा। झपहां का सीआरपीएफ कैंप भी इसकी जद में होगा। इसके अतिरिक्त एक दर्जन पंचायत की करीब दो लाख की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दूसरी ओर चांदपरना गांव के रीषिकेष राज सहित कई अन्य लोगो ने बताया कि मुआवजा भुगतान होने तक गांव के लोग तटबंध की मरम्मति नहीं होने देंगे।

इधर, जल संसाधन विभाग के अभियंता सुनील कुमार ने स्वीकार किया है कि  ग्रामीणो के विरोध की वजह से तटबंध की मरम्मति नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणो की मांग से उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उपर से निर्देश मिलने के बाद तटबंध की मरम्मति कर दी जायेगी। इस बीच बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में हो रही बृद्धि से लोग दहशत में है।

विवाद की असली वजह

वर्ष 1982-83 में बूढ़ी गंडक नदी के रिटायर्ट बांध की मरम्मति के लिए चांदपरना गांव के 105 किसानो से 9.69 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसका मुआवजा किसानो को आज तक नहीं मिला। किसान मुआवजा के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार से लेकर कोर्ट का दरबाजा खट-खटाते रहे। इस बीच चालू वित्तवर्ष में जल संसाधन विभाग ने मुआवजा के लिए 478.20 लाख रुपये स्वीकृति किएं है। किंतु, किसानो को अभी तक एक फुटीकौड़ी नहीं मिला है। इससे गुस्साए किसानो ने मुआवजा मिलने तक बांध की मरम्मति नहीं होने देने का मन बना लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

More like this

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...