होमBiharबिहार में बाढ़ की मार, गंगा समेत कई नदियां उफान पर, लाखों...

बिहार में बाढ़ की मार, गंगा समेत कई नदियां उफान पर, लाखों प्रभावित

Published on

बिहार में गंगा और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। कई जिलों में सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जबकि कई गांव और शहर के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। पटना, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर जैसे जिले बाढ़ के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

रविवार को भागलपुर शहर के नए निचले इलाकों में गंगा का पानी फैल गया, यहां तक कि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में भी पानी भर गया। पटना जिले के दियारा इलाकों का सड़क संपर्क टूट चुका है। नालंदा और बेगूसराय में भी बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस बीच, राज्य में बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मौतों का सिलसिला जारी

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बेगूसराय में आठ, भागलपुर, सीवान, भोजपुर और खगड़िया में दो-दो, जबकि मुंगेर, वैशाली और कटिहार में एक-एक व्यक्ति की डूबकर मौत हुई है। सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भी चार लोगों ने अपनी जान गंवाई। मृतकों में सुपौल से आए एक कांवरिया और भागलपुर की 12 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। खगड़िया के तेमथा गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रात में शौच के लिए निकलने के दौरान हो गई। कटिहार के अमदाबाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हुई।

बेगूसराय में मां-बेटी समेत आठ लोगों की मौत हुई। शाम्हो में तीन, बछवाड़ा में दो, जबकि साहेबपुरकमाल, मटिहानी और बरौनी में एक-एक व्यक्ति की जान गई। सीवान में एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की पोखरे में डूबकर मौत हो गई। भोजपुर में बालूचक गांव के 56 वर्षीय राजेंद्र माली और बड़की सिंगही गांव के एक दिव्यांग युवक की जान चली गई।

आठ जिलों में 12.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आठ जिलों के 230 पंचायतों में 12 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

  • पटना: 24 पंचायत, 1.85 लाख प्रभावित, 104 नावें तैनात

  • भोजपुर: 30 पंचायत, 1.68 लाख प्रभावित, 261 नावें

  • वैशाली: 23 पंचायत, 1.67 लाख प्रभावित, 165 नावें

  • लखीसराय: 4 पंचायत, 11,600 प्रभावित, 23 नावें

  • भागलपुर: 67 पंचायत, 2.37 लाख प्रभावित, 53 नावें

  • मुंगेर: 28 पंचायत, 1.26 लाख प्रभावित, 80 नावें

  • बेगूसराय: 36 पंचायत, 3.15 लाख प्रभावित, 196 नावें

  • सारण: 18 पंचायत, 38,340 प्रभावित, 125 नावें

राज्य भर में 1000 से अधिक नावें चल रही हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 22 और एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं।

बक्सर से भागलपुर तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा नदी बक्सर से लेकर भागलपुर तक उफान पर है। तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, अघवारा, पुनपुन, सोन, कमला बलान, भूतही बलान, महानंदा और घाघरा नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

ग्रामीण सड़कों पर पानी, शहरों में बढ़ा जलभराव

बाढ़ का असर ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों पर है। भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच NH-80 पर आवागमन रोक दिया गया है, जबकि रविवार को भागलपुर से सन्हौला जाने वाली गोराडीह सड़क पर भी बाढ़ का पानी आ गया।

सबौर, कहलगांव और पीरपैंती में कई ग्रामीण सड़कें जलमग्न हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

घड़ियाल का हमला, सात लोग घायल

नाथनगर प्रखंड क्षेत्र की सात पंचायतों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। रविवार सुबह राहत शिविर जाते समय एक बड़े घड़ियाल ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

राहत और बचाव में तेजी

सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों की संख्या बढ़ाई गई है। राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सा दल पानी से फैलने वाली बीमारियों पर नजर रख रहे हैं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

More like this

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...