रविवार, मई 17, 2026 10:02 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन बनाम एनडीए – सर्वे चौकाने वाला है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन बनाम एनडीए – सर्वे चौकाने वाला है

Published on

KKN ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आए ताजा सर्वे में महागठबंधन को बड़ी बढ़त दिख रही है। लोकपोल के मेगा सर्वे के अनुसार तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 118-126 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि, BJP-JDU के एनडीए गठबंधन को केवल 105-114 सीटें मिलने का अनुमान है।

सीट प्रोजेक्शन

  • महागठबंधन (INDIA ब्लॉक): 118-126 सीटें (सरकार बनाने के लिए 122 की दरकार)
  • एनडीए: 105-114 सीटें
  • अन्य पार्टियां: 2-5 सीटें

वोट प्रतिशत में भी महागठबंधन आगे दिख रहा है

  • महागठबंधन: 39-42% वोट
  • एनडीए: 38-41% वोट
  • अन्य: 12-16% वोट

राजनीतिक समीकरणों का बदलाव

सर्वे में साफ संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी का माहौल बन रहा है। विशेषकर युवा वोटर्स और पहली बार मतदान करने वाले लोग महागठबंधन की ओर झुक रहे हैं।

तेजस्वी यादव का नेतृत्व

तेजस्वी यादव की ‘नौकरी देने वाली सरकार’ की थीम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। उनके “1 करोड़ नौकरी” के वादे ने बेरोजगार युवाओं का ध्यान खींचा है। सर्वे की माने तो एनडीए का नौकरी वाले वादो पर लोगों को अपेक्षकृत कम यकीन बताया जा रहा है।

विभिन्न सर्वे की तुलना

हालांकि लोकपोल सर्वे महागठबंधन को आगे दिखा रहा है। परंतु, अन्य सर्वे में मिश्रित तस्वीर देखने को मिल रही है:

JVC सर्वे के अनुकूल परिणाम एनडीए के लिए

  • एनडीए: 131-150 सीटें
  • महागठबंधन: 81-103 सीटें
  • जन सुराज: 4-6 सीटें

Ascend India Strategies सर्वे

इस सर्वे में एनडीए को मामूली बढ़त दी गई है। हालांकि, महागठबंधन भी मजबूत स्थिति में दिख रहा है।

प्रशांत किशोर का जन सुराज फैक्टर

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस बार ‘एक्स-फैक्टर’ बनकर उभर रही है। कई सर्वे में इसे 8-11% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। यह पार्टी दोनों बड़े गठबंधनों के लिए चुनौती बन सकती है।

बेरोजगारी और युवा असंतोष

बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। तेजस्वी यादव ने अपने “परिवर्तन पत्र” में 1 करोड़ नौकरी का वादा किया है।

महिला सशक्तिकरण

RJD ने गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए देने का वादा किया है।

कल्याणकारी योजनाएं

  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • ₹500 में गैस सिलेंडर
  • पुराना पेंशन सिस्टम लागू करना

चुनाव की संभावित तारीखें

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। चुनाव आयोग 8 अक्टूबर को आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर सकता है।

संभावित चुनाव कार्यक्रम

  • छठ पूजा (28 अक्टूबर) के बाद चुनाव
  • 5-15 नवंबर के बीच तीन चरणों में मतदान
  • 20 नवंबर तक नई सरकार का गठन

बिहार में बदलाव के बयार

वर्तमान सर्वे के आधार पर यह स्पष्ट है कि बिहार में राजनीतिक हवाएं बदल रही हैं। महागठबंधन को मिल रही बढ़त इस बात का संकेत है कि युवा असंतोष और एंटी-इनकंबेंसी का प्रभाव दिख रहा है। हालांकि, चुनाव में अभी भी कई महीने बाकी हैं और राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। कांटे की टक्कर वाले इस चुनाव में प्रशांत किशोर का जन सुराज भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

जानिए, क्या है मुजफ्फरपुर की शाही लीची का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पूरी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

चांडिल डैम का डरावना सच | क्या सच में सुनाई देती हैं चीखें?

क्या सच में Chandil Dam के आसपास रात में रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं?...

More like this

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...