शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026 10:20 अपराह्न IST
होमAgricultureशीशम के बाद अब आम पर अज्ञात रोग का प्रकोप, सैकड़ों पेंड़...

शीशम के बाद अब आम पर अज्ञात रोग का प्रकोप, सैकड़ों पेंड़ सूखे

Published on

पीले पड़ने के छह माह में सूख रहा है आम का पेड़

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात रोग की चपेट में आने से आम का पेड़ सूखने लगा है। इससे पहले 90 की दशक में इसी तरह से शीशम के पेड़ सूखने लगा था और आज इलाके से शीशम की प्रजाती लगभग विलुप्त हो चुकी है। नतीजा, आम को लेकर किसानो में चिंता गहराने लगी है। दूसरी ओर कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में पोषण की कमी और हार्मोन में बदलाव को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। इस बीच आम के पेड़ सूखने से लाखों रुपये का नुकसान उठा चुके किसान खाली पड़े खेतों में फिर से लीची का पौधा लगाकर नुकसान की भरपाई करने में लगे हैं।

15 से 20 साल के पेड़ रोग की चपेट में

जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मीनापुर के आधा दर्जन गांवों में 15 से 20 साल पुराना आम का पेड़ अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर सूख रहा है। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में पोषण की कमी और हार्मोन में बदलाव को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। फिलहाल, आम का पेड़ सूखने की सर्वाधिक शिकायत अलीनेउरा गांव से आई है। गांव के ज्वाला प्रसाद सिंह बताते हैं कि 4.5 लाख रुपये खर्च कर वर्ष 2005 में तीन एकड़ जमीन पर आम के 60 पौधे लगाये थे। अब इसमें का एक पेड़ बच गया है। इसी प्रकार भोला सिंह ने एक एकड़ में 20 पौधे लगाये थे। इसमें का दस पेड सूख चुका है। किसानों ने बताया कि पहले आम के पेड़ पीले पड़ने लगे और अगले छह महीने से सालभर में सूख जाते हैं। अलीनेउरा के अतिरिक्त सहजपुर, नूरछपरा और मझौलिया गांव के दर्जनों किसानों के आम के पेड़ सूख जाने से लाखों रुपये का नुकसान उठा चुके हैं। बताया जा रहा है कि आम का पेड़ सूखने का यह सिलसिला वर्ष 2017 के बाद शुरू हुआ और पिछले तीन वर्षों में 100 से अधिक पेड़ सूख जाने से किसान हैरान हैं।

हार्मोन में बदलाव है कारण

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अरुण कुमार जमीन में हार्मोन चेंज और पोषण की कमी को आम का पेड़ सूखने का प्रमुख कारण बताते हैं। उन्होंने इसके बचाव के लिए किसानों को कॉपर ऑक्सिक्लोराइड और एग्रीमाइसिन को पानी के साथ छिड़काव करने और गर्मी की मौसम में समय-समय पर खेतों का नियमित पटवन करने का सुझाव दिया है। विदित हो कि 90 की दशक में इसी तरह से शीशम के पेड़ सूखने लगा था और आज इलाके से शीशम की प्रजाती लगभग विलुप्त हो चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 1 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा कृषि ऋण

Bihar की नीतीश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्य के लाखों...

चावल उत्पादन में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना देश

भारत ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...