Accident

मीनापुर में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

KKN Live का एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है… डाउनलोड करें और घर बैठे देश, दुनिया व अपने आसपास के खबरो को जाने

सिवाईपट्टी थाना के मंगेया चौक के समीप शिवहर पथ पर हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के मंगेया चौक के समीप शिवहर पथ पर गुरुवार की देर शाम कार व ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक पंकज तिवारी शिवहर का रहनेवाला था। वहीं, जख्मी गौरी शंकर साह सीतामढ़ी के रीगा थाना के खरसामा गांव का रहनेवाला है। पुलिस उसे मीनापुर अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि गौरी शंकर की हालत काफी नाजुक है।
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार मुजफ्फरपुर से शिवहर की ओर जा रही थी। वहीं, ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए थे। कार सवार दोनों लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधा घंटा की मशक्कत के बाद पंकज को कार से निकाल कर उसे सीधे एसकेएमसीएच भेजा गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरी शंकर को निकालने में भी आधा घंटा समय लगा।

This post was published on अप्रैल 6, 2018 12:17

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022