शुक्रवार, जून 5, 2026 7:30 पूर्वाह्न IST
होमSocietyजब उम्र की बंधन को तोड़ कर ट्रेजडी किंग की हमसफर बनी...

जब उम्र की बंधन को तोड़ कर ट्रेजडी किंग की हमसफर बनी सायरा

Published on

95 वर्ष के हो गये ट्रेजिडी किंग

बॉलीवुड। ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार आज पूरे 95 वर्ष के हो गए। हालांकि, आज भी लोग उनके निजी जीवन के संबंध में सुनना और पढ़ना पसंद करते है। कहतें हैं कि दिलीप कुमार ने पांच दशको तक अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
दरअसल, दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान है उनके 12 भाई – बहन है। दिलीप कुमार ने नासिक के पास एक स्कूल में अपनी पढाई पूरी की थी। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिंसबर, 1922 में पेशावर में हुआ था, जो की अब पाकिस्तान हैं। वर्ष 1940 में अपने पिता से दूरी बनाने के लिए वह अपना घर को छोड पुणे चले गए थे। वहां उनके अंग्रेजी भाषा में बोलने और लिखने में अच्छा होने के कारण उन्हें एक आर्मी क्लब में सैंडविच स्टॉल लगाने की जॉब भी मिली थी।
दिलीप कुमार को भारतीय फिल्मों में सबसे सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, इसके अलावा उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान ए इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया है। पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ थी जो 1944 में आई थी, 1949 में फिल्म ‘अंदाज’ ने भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद की थी। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया, ‘दीदार’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में दुखद भूमिकाओं के मशहूर होने की वजह से उन्हें ट्रेजिडी किंग कहा जाने लगा।
कहतें हैं कि दिलीप कुमार की 1952 में आई फिल्म ‘आन’ देखकर सायरा उनकी दीवानी हो गई थीं। उस समय उनकी उम्र सिर्फ आठ साल थी। सायरा को नहीं पता था कि यह स्टार आगे जाकर उनका जीवनसाथी बनने वाला है। किंतु, वक्त ने करबट बदली और 11 अक्टूबर 1966 में उनका विवाह सायरा बानो से हो गया। यह भी एक ट्रेजडी ही है कि विवाह के समय सायरा बानो 22 वर्ष की थी और दिलीप कुमार 44 वर्ष के थे। हालांकि शादी के 50 साल के बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं हुई। इस बात का खुलासा दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा ‘द सबस्टांस एंड द शैडो’ में किया था। बुक में दिलीप कुमार ने कहा है कि 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूरी तरह से विकसित हो चुके भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था। आखिरकार दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

इसके अतरिक्त दिलीप कुमार वर्ष 2000 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। दिलीप कुमार को 1983 में फिल्म शक्ति, 1968 में राम और श्याम, 1965 में लीडर, 1961 की कोहिनूर, 1958 की नया दौर, 1957 की देवदास, 1956 की आजाद, 1954 की दाग के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
कहतें हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया जब दिलीप कुमार मुधबाला के प्यार में दीवाने हो गये थे। दोनों की मुलाकात ‘तराना’ फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों कम से कम नौ साल तक रिश्ते में रहे थे। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला खान उनकी शादी के खिलाफ थे। इसके बाद दिलीप कुमार और मधुबाला के रास्ते अलग हो गए थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...