होमSociety98 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का हुआ निर्णय

98 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का हुआ निर्णय

Published on

मीनापुर पंस की बैठक में 69 लाख की लागत से 24 योजनाएं स्वीकृत

मीनापुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में शनिवार को 69,26,916 रुपये की लागत से होने वाले 24 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन हुआ। लम्बी प्रतीक्षा के बाद बैठक में सात स्थायी समिति का गठन कर लिया गया है। साथ ही फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का भी निर्णय लिया गया।
प्रखंड कार्यलय में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रमुख राधिका देवी ने की। बैठक में मवेशी को रखने के लिए चार फाटक बनाने व सरकारी नर्सरी से पेड़ों की कटाई करने वालों पर एफआईआर करने सहित मीनापुर में लम्बे समय से कार्यरत 17 एएनएम के स्थानांतरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इससे पहले सदस्यों ने नियोजित 98 फर्जी शिक्षकों को बर्खाश्त करने का भी निर्णय लिया। बीडीओ ने सदस्यों को बताया कि इसके अतिरिक्त 366 नियोजित शिक्षकों की जांच अंतिम चरण में है। शीघ्र ही उन सभी पर कार्रवाई होगी।
बैठक में मनरेगा, बाल विकास, शिक्षा, आपूर्ति, कृषि व स्वास्थ्य विभाग आदि की समीक्षा की गई। सूचना मिलने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने मध्याह्न भोजन प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक के दौरान सदस्य नीलम कुमारी, अनामिका, विनोद कुमार, शशिरंजन यादव व महानन्द राय ने मनरेगा से किसानों को जोड़ने की मांग की। वहीं, सदस्य शिवचन्द्र प्रसाद ने मवेशी से फसल को बचाने के लिए फाटक बनाने की मांग की।

144 वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र खुलेगा

सुबोध कुमार व अजय कुमार ने आंगनबाड़ी की जांच करने के लिए कमिटी के गठन की मांग रखी। इस बीच सीडीपीओ ने बताया कि 144 वार्ड में नए सिरे से आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए सर्वेक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही बहाली की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी। बैठक में विधायक मुन्ना यादव, उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, सदस्य रामनन्दन राम, कृष्ण कुमार मुन्ना, इंदल सहनी, जगदीश साह, किशोरी राम, रेणु सिंह, सुशीला देवी, उषा सिंह, मेघनी देवी, पूनम कुमारी, निर्मला देवी, विमला देवी, रामशोभा राय आदि मौजूद थे।

स्थायी समिति का हुआ गठन

पंचायत समिति की बैठक में सात स्थायी समिति का गठन किया गया है। इसमें सामान्य स्थायी समिति और वित्त अंकेक्षण तथा योजना समिति के पदेन अध्यक्ष प्रमुख राधिका देवी होंगी। इसी प्रकार उत्पादन समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद, समाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष अंजना मिश्रा व लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।

प्रमुख ने कहा दबाव में किया हस्ताक्षर

प्रमुख राधिका देवी ने शनिवार को बीडीओ को ज्ञापन देकर फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के स्वीकृत प्रस्ताव का विरोध किया है। प्रमुख ने लिखा है कि इस प्रस्ताव पर उनसे दबाव डाल कर हस्ताक्षर लिया गया है, जो गलत है। बीडीओ को दिए ज्ञापन पर उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह सहित आधा दर्जन पंसस का हस्ताक्षर हैं। पूर्व में प्रमुख राधिका देवी की अध्यक्षता में हुई पंसस की बैठक में सर्व सम्मति से 98 फर्जी नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...