रविवार, अप्रैल 19, 2026 12:13 पूर्वाह्न IST
होमCrimeमीनापुर में शराब माफियों की धमाचौकड़ी, थमने का नाम ही नही ले...

मीनापुर में शराब माफियों की धमाचौकड़ी, थमने का नाम ही नही ले रहा है

Published on

छपरा के खेत से 138 कार्टन शराब लावारिस अवस्था में बरामद
खेत में पहले से मौजूद चार तस्कर टीम को देखकर कार से भागे

खरहर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई
टीम के पहुंचने से पूर्व अंधेरे का लाभ उठाकर चारों तस्कर भागने में सफल रहे

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के छपरा गांव से उत्पात विभाग की टीम ने 138 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। बतातें हैं कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर रात छपरा गांव स्थित खेत से 138 कार्टन शराब बरामद की है।
दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर रात करीब दो बजे छपरा गांव स्थित खेत से लावारिस हालत में 138 कार्टन शराब बरामद की। बगल में पहले से मारुति कार खड़ी थी। उत्पाद विभाग टीम को देखते ही चालक कार को तेजी से लेकर भागने लगा। कार में चालक समेत चार तस्कर सवार थे। टीम ने कार का पीछा किया। करीब ढाई किलोमीटर दूर खरहर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कार आम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीछा कर रही टीम के पहुंचते से पहले ही अंधेरे का लाभ उठाकर चारों तस्कर भागने में सफल रहे। इसके बाद टीम ने मीनापुर पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार के बारे में सूचना दे दी।
सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। दारोगा सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि जब्त कार से तस्कर का एक मोबाइल व चार्जर बरामद की गई है। वहीं उत्पाद टीम ने रविवार की देर रात में ही विदेशी शराब को जब्त कर मुजफ्फरपुर ले गई। टीम का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने किया।
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे छपरा गांव स्थित खेत से 138 कार्टन शराब बरामद की गई है। खेत में पहले से मौजूद चार तस्कर कार में सवार थे। सभी कार में शराब का कार्टून लोड करने की फिराक में थे। इसी दौरान उत्पाद टीम पहुंच गई। टीम को देखते ही चारों तस्कर कार में बैठकर भागने लगे। खरहर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कार आम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टीम के पहुंचने से पहले सभी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। कार का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिगस्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि तस्करों का सुराग मिल गया है। शीघ्र ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...