गुरूवार, अप्रैल 23, 2026 9:07 अपराह्न IST
होमSportsदक्षिण अफ्रीका की बड़ी हार, भारत सेमीफाइनल में

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी हार, भारत सेमीफाइनल में

​सेमीफाइनल मे बंगलादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

संतोष कुमार गुप्ता

चौम्पियन ट्राफी के लिए खेले गये महत्वपूर्ण मुकाबले मे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर सेमीफाइनल मे जगह पक्का कर लिया।अब सेमीफाइनल मे भारत का मुकाबला बंगलादेश से होगा।कसी गेंदबाजी व धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के मंसूबे पर पानी फेर दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवल में ग्रुप-बी का पांचवां मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 191 रन पर सिमट गई। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 72 गेंदें शेष रहते मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे रोहित शर्मा महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ शानदार 128 रन की साझेदारी की। शिखर धवन 83 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली ने 101 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 76 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मोर्ने मॉर्कल और इमरान ताहिर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। इनके अलावा बाकी गेंदबाज बस पिटते ही नजर आए।

साउथ अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला-क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की मगर अश्विन ने आखिरकार अमला को 35 रन पर धोनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। हालांकि क्विंटन डी कॉक (53) अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे मगर वो भी पारी को अधिक समय तक संभाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका ने हड़बड़ी दिखानी शुरू की और रन लेने के चक्कर में इस टीम के दो बल्लेबाज अपने विकेट खो बैठे। इसके बाद भारत ने मैच में अपनी पकड़ बना ली। 43वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो गेंदोंं पर दो विकेट लिए हालांकि वो हैट्रिक से जरूर चूक गए। भारत की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

नीतीश से सम्राट तक: क्या बिहार में सत्ता बदलते ही बदलेगा पूरा सिस्टम?

बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या वाकई नीतीश कुमार का...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...