होमHealthरसोई के ये 5 मसाले घटा सकते हैं कैंसर का खतरा

रसोई के ये 5 मसाले घटा सकते हैं कैंसर का खतरा

Published on

भारतीय रसोई के मसाले केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, रोज़ाना के आहार में कुछ खास मसालों को शामिल करने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। ये मसाले न केवल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, बल्कि इन्फ्लेमेशन और सेल डैमेज जैसी समस्याओं को भी दूर रखते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 मसाले और इनके फायदे।

हल्दी – प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी

डॉ. तरंग कृष्णा का कहना है कि हल्दी को डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) बॉडी में नेचुरल तरीके से सूजन को कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाता है। यही वजह है कि हल्दी के नियमित सेवन से कैंसर का रिस्क लगभग न के बराबर हो जाता है। भारतीय खाने में हल्दी का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसके हेल्थ बेनिफिट्स के लिए थोड़ी अधिक मात्रा में और नियमित सेवन जरूरी है।

काली मिर्च – इम्यूनिटी बूस्टर

काली मिर्च भी उन मसालों में शामिल है जो कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें पिपरिन (Piperine) नामक कंपाउंड होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। खास बात यह है कि काली मिर्च हल्दी के करक्यूमिन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है।

लहसुन – हीलिंग और सुरक्षा दोनों

लहसुन के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर में क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। डॉ. तरंग बताते हैं कि लहसुन न केवल हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है, बल्कि ओबेसिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इसे कच्चा या पकाकर खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा घटाया जा सकता है।

जीरा – पाचन और सेल प्रोटेक्शन

जीरा पाचन के लिए बेहद सूदिंग और हेल्दी मसाला माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सेल डैमेज को रोकते हैं और शरीर में हानिकारक बदलावों को कम करते हैं। डेली डाइट में थोड़ा सा जीरा शामिल करना पेट और इम्यून सिस्टम दोनों के लिए फायदेमंद है।

मेथी दाना – हेल्थ रेगुलेटर

मेथी दाना कैंसर के रिस्क को घटाने में असरदार है। डॉ. तरंग के अनुसार, अगर सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पिया जाए, तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। रात में एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पी लें। यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में भी सहायक हो सकता है।

हल्दी, काली मिर्च, लहसुन, जीरा और मेथी दाना – ये पांचों मसाले न केवल स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी जरूरी हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल कर आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं और इम्यूनिटी को नेचुरल तरीके से बूस्ट कर सकते हैं। डॉ. तरंग कृष्णा की मानें तो ये छोटी-सी डाइट हैबिट्स लंबे समय में बड़े फायदे दे सकती हैं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

More like this

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...