बुधवार, अप्रैल 15, 2026 2:25 अपराह्न IST
होमSportsलोगो में चढा क्रिकेट का बुखार, बारिश फेर सकता है पानी

लोगो में चढा क्रिकेट का बुखार, बारिश फेर सकता है पानी

Published on

​भारत-पाकिस्तान में हाई वोल्टेज मुकाबले के लिये कुछ घंटो का इंतजार

संतोष कुमार गुप्ता

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले चीर परिचित हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर लोगो मे क्रिकेट का बुखार चढने लगा है।हालांकि क्रिकेट प्रमियो के लिए अच्छी खबर नही है।मैच पर इंद्रदेव मेहरबान हो सकते है।बारिश हुई तो अंक बटेगा।अगर अंक बटा तो भारत के लिए अच्छी बात नही होगी। चैम्पिंयस ट्रॉफी का सबसे रोमांचक भारत-पाकिस्तान मैच रविवार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। बर्मिंघम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। ये अकेला ऐसा आईसीसी टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी) है, जहां पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है। चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐसा है रिकॉर्ड….
दोनों टीमों के बीच इस आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें से दो पाकिस्तान और एक इंडिया ने जीता। पाकिस्तान ने ये मैच 2004 और 2009 की चैम्पियंस ट्रॉफी में जीते। जबकि 2013 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम डकवर्थ लुईस सिस्टम से 8 विकेट से जीती थी।

अश्विन-रहाणे बैठ सकते हैं बाहर

इंग्लैंड की कंडीशन्स को देखते हुए टीम इंडिया के मेन स्पिनर आर. अश्विन बाहर बैठ सकते हैं। वहां फास्ट बॉलर्स टीम के लिए ज्यादा असरदार साबित होंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार की जगह फिक्स है।

वॉर्मअप मैच में अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की भी टीम में जगह पक्की है। दिनेश कार्तिक को भी विराट कोहली टीम में लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा उम्मीद केदार जाधव के आने की है, जिससे टीम को एक बॉलिंग ऑप्शन भी मिलेगा।

वहीं, टॉप ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे बाहर बैठ सकते हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन पर एक बार फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी होगी। मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस धोनी जैसे प्लेयर्स हैं।

मैच से पहले ही पाकिस्तान टीम को झटका

पाकिस्तान का ऑलराउंडर खिलाड़ी मैच से पहले ही टीम से बाहर हो गया है। ये हैं वहाब रियाज। वहाब के घुटने में चोट है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, वहाब के बाएं घुटने के ऊपर हिस्से में अभी तक चोट है। इसी कारण से उन्होंने पट्टी भी बांधी हुई है। हालांकि, अभी उनके खेलने पर स्थिति साफ नहीं है।

विराट की कप्तानी में हार चुकी है टीम इंडिया

विराट कोहली वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। एशिया कप के इस मैच में एमएस धोनी नहीं खेले थे। तब पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 245 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने 1 विकेट रहते 249 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
पाकिस्तान हारी तो 2019 वर्ल्ड कप के लिए होगा खतरा

पाकिस्तान के लिहाज से इस मैच में उसे जीतना बेहद जरूरी है। यदि वो यहां हारती है तो उसका 2019 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करना और मुश्किल हो जाएगा। आईसीसी के नियम के अनुसार 30 सितंबर, 2017 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 7 टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी।

पाकिस्तान अभी 88 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 8वें नंबर पर है। उसके बाद वेस्ट इंडीज है, जिसके 79 अंक हैं। सितंबर तक पाकिस्तान कोई वनडे सीरीज भी नहीं खेलेगी।

2017 में दोनों टीमों की वनडे में परफॉर्मेंसः

टीम मैच जीते हारे भारत 3 2 1 पाकिस्तान 8 3 5

भारत v/s पाक वनडे रिकॉर्ड

मैच: 127

भारत जीताः 51

पाकिस्तान जीताः 72

नो रिजल्टः 4

नोटः प्लेयर्स का कम्पेरिजन दोनों टीमों के वॉर्मअप मैचों और पिछले ODI मैचों में बैटिंग ऑर्डर के आधार पर किया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...