होमUttar Pradeshना मंदिर से राम का, नाही मस्जिद से गूंजेगा रहीम का शोर

ना मंदिर से राम का, नाही मस्जिद से गूंजेगा रहीम का शोर

​मंदिर व मस्जिद से उतारे गये लाउडिस्पिकर

मुरादाबाद के ठिरिया दान में  ग्रामीणो ने लिया साहसिक फैसला

किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में नही बजेगा ध्वनी विस्तारक यंत्र, दोनो पक्षो ने पेश किया सम्प्रदायिक सौहार्द का मिशाल

संतोष कुमार गुप्ता

मुरादाबाद। मुरादाबाद के एक गांव मे ग्रामीणो ने सम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर एक साहसिक फैसला लिया है।  जहां धर्मस्थल पर लाउडिस्पिकर लगाने और बजाने के कारण संप्रदायिक माहौल बिगड़ने के हालात पैदा हो जाते हैं, वहीं जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के ठिरिया दान गांव के लोगों ने एकता की मिसाल पेश की। गांव के दोनों समुदाय के लोगों ने मस्जिद और मंदिर दोनों से आपसी सहमति से लाउडिस्पिकरर उतार कर भाईचारे का परिचय दिया है। दोनों समुदाय के लोगों ने साथ ही यह भी निर्णय लिया कि आने वाले समय में किसी भी धार्मिक कार्य में लाउडिस्पिकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
ये गांव अक्सर दो समुदायों के बीच विवाद में घिरा रहता था, लेकिन आपसी सहमती और हंसी खुशी से लिया गया ये फैसला निसंदेह काबिले तारीफ है। समुदाय के दोनों पक्षों ने हुए आपसी समझौते को बाकायदा लिख कर उसे थाने में भी दे दिया है। फिलहाल गांव वालों ने ये फैसला करके एक मिसाल कायम कर दी है ताकि आपस में कोई विवाद न हो और भाईचारा बना रहे।
गांव के रहने वाले हेमंत शर्मा का कहना है, “हमारे मंदिर पर दो लाउडिस्पिकर थे, जबकि मस्जिद पर सात लगे हुए थे। हमने कहा था कि मस्जिद पर दो लगा लो हम भी दो ही लगाए रखेंगे। लेकिन वो लोग नहीं माने। फिर पंचायत बैठी और दोनों तरफ से तय हुआ कि दोनों धर्मस्थल से लाउडिस्पिकर उतार लिए जाएं। आपस में सहमति बन गई और हमने अपना लाउडिस्पिकर उतार लिया।”
वहीं जाकिर अहमद ने बताया, “हमें पता चला था शिकायत की गई है कि मस्जिद में लाउडिस्पिकर ज्यादा लगे हुए हैं। दूसरे पक्ष ने कहा कि आपके यहां लाउडिस्पिकर अधिक लगे हुए हैं उसे कम कीजिए तो हमने उनसे कहा कि हम तो मस्जिद से सभी लाउडिस्पिकर उतार लेंगे, हमें कोई परेशानी नहीं है। फिर गांव में बैठक हुई, जिसमें सहमति बनी कि दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने धर्मस्थल से लाउडिस्पिकर उतार लेंगे। साथ ही कोई भी धार्मिक आयोजन बिना लाउडिस्पिकर के ही संपन्न किया जाएगा।”
क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया, “इस पवित्र माह में इस गांव के दोनों समुदायों के लोगों ने आगे किसी भी विवाद से बचने और भाईचारा बनाए रखने के लिए आपसी सहमति से जो कदम उठाया है, निसंदेह वह तारीफ के काबिल है। इस फैसले से मुरादाबाद के भाईचारे का संदेश लोगों के बीच जाएगा।”

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विंध्याचल: जहां देवी की शक्ति और धरती का करोड़ों साल पुराना इतिहास आमने-सामने है

गंगा के किनारे बसा विंध्याचल मीरजापुर की पहाड़ियों के बीच गंगा के किनारे बसा विंध्याचल...

बनारस की गंगा में कहां से आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानिए साइबेरिया से काशी तक का रहस्य

बनारस की गंगा में सर्दियों के दौरान सफेद पक्षियों के झुंड दिखाई देते हैं।...

गंगा किनारे बसे बनारस के 84 घाटों का इतिहास आस्था और अनकही कहानियां

नमो घाट से अस्सी घाट तक पैदल यात्रा काशी में गंगा का किनारा केवल नदी...

काशी विश्वनाथ मंदिर: इसे मोक्ष का द्वार मानते हैं श्रद्धालु

देव दीपावली पर बाबा के दरबार से गंगा घाटों तक क्या है खास? काशी में...

More like this

विंध्याचल: जहां देवी की शक्ति और धरती का करोड़ों साल पुराना इतिहास आमने-सामने है

गंगा के किनारे बसा विंध्याचल मीरजापुर की पहाड़ियों के बीच गंगा के किनारे बसा विंध्याचल...

गंगा किनारे बसे बनारस के 84 घाटों का इतिहास आस्था और अनकही कहानियां

नमो घाट से अस्सी घाट तक पैदल यात्रा काशी में गंगा का किनारा केवल नदी...

काशी विश्वनाथ मंदिर: इसे मोक्ष का द्वार मानते हैं श्रद्धालु

देव दीपावली पर बाबा के दरबार से गंगा घाटों तक क्या है खास? काशी में...

स्वर्वेद महामंदिर: आखिर क्यों बनाया गया, यहां मूर्ति नहीं, केन्द्र में है साधना

काशी में 180 फीट ऊंचा यह अनोखा धाम काशी की पहचान सदियों से मंदिरों, घाटों...

सारनाथ के ऐतिहासिक स्तूप: बुद्ध के प्रथम उपदेश की स्मृति और अकबर के दौर की कहानी

दो ऐतिहासिक स्मारक वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर सारनाथ में दो ऐसे ऐतिहासिक स्मारक...

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...

यूपी पुलिस की बड़ी भर्ती प्रक्रिया आज आवेदन की अंतिम तिथि, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी UP Police...

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, अंकों की शुद्धता के लिए नई digital व्यवस्था

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं...

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

10वीं-12वीं पास सरकारी नौकरियां 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 बड़ी राहत लेकर...

यूपी के दो लाख से अधिक परिवारों को बड़ी राहत, पीएम आवास योजना के तहत मिलेगी पहली किस्त

उत्तर प्रदेश के दो लाख से अधिक परिवारों के लिए रविवार का दिन राहत...

UPP UP Police Constable Vacancy 2026 : होमगार्ड स्वयंसेवकों को आयु सीमा में बड़ी राहत

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने...