होमSportsभारतिय गेंदबाजो के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने

भारतिय गेंदबाजो के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने

शमी और भुवी की बेहतर स्पैल ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला

स्पिन गेंदबाजो ने भी बॉलिंग से किया प्रभावित

संतोष कुमार गुप्ता

लंदन। चौम्पियन ट्राफी के वार्म अप मैच मे भारतीय गेंदबाजो ने पहले ही दिन अपना जलवा दिखा दिया। गेंदबाजी मे भी भारत ने दिखा दिया कि विरोधी टीम उसे कमतर मत आंके। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (47 रन पर तीन विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (28 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को 38.4 ओवर में मात्र 189 रन पर ढेर कर दिया।  शमी ने आठ ओवर में 47 रन पर तीन विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर ने 6.4 ओवर में 28 रन पर तीन विकेट निकाले। लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में आठ रन पर दो विकेट लिये। चोट से उबरकर वापसी कर रहे आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिटनेस साबित करते हुए छह ओवर में 32 रन पर एक विकेट लिया। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने चार ओवर में 11 रन पर एक विकेट लिया।  कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
हार्दिक पांड्या ने छह ओवर में 49 रन और जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।   आईपीएल में अपनी फिटनेस से प्रभावित करने वाले शमी ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के चार में तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शमी ने मार्टिन गुप्तिल (नौ), कप्तान केन विलियम्सन (आठ) और नील ब्रूम (शून्य) के विकेट लिये। आईपीएल 10 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भुवनेश्वर ने कोरी एंडरसन (13), टिम साउदी (चार) और ट्रेंट बोल्ट (नौ) को अपना शिकार बनाया। जडेजा ने न्यूजीलैंड की पारी में सर्वाधिक 66 रन बनाने वाले ओपनर ल्यूक रोंची को बोल्ड किया। रोंची ने 63 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। जडेजा ने कोलिन डी ग्रैंडहोम (चार)का भी विकेट लिया।
अपने कंधे की चोट के कारण पूरे आईपीएल से बाहर रहने वाले अश्विन ने छह ओवर की गेंदबाजी में अपनी फिटनेस साबित की और मिशेल सैंटनर (12) को जडेजा के हाथों कैच कराया। उमेश यादव ने एडम मिल्ने (नौ) का विकेट लिया।  पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे ब्रूम, ग्रैंडहोम और मिल्ने के शिकार किये। जेम्स नीशम 47 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। नीशम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 126 रन से उबाकर 189 तक पहुंचाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...