होमSportsकेकेआर का सपना टूटा, मुंबई इंडियंस फाइनल में

केकेआर का सपना टूटा, मुंबई इंडियंस फाइनल में

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

बेंगलुरू। उत्साह से लबरेज शाहरूख खान की टीम केकेआर हार कर आइपीएल-10 से बाहर हो गयी है।अंक तालिका मे सबसे उपर चल रही मुम्बई इंडियंस ने जीत के साथ फाइनल मे प्रवेश किया। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (16 रन पर चार विकेट) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सात रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से मुम्बई ने कोलकाता को दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को छह विकेट से ध्वस्त कर आईपीएल 10 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुम्बई ने कोलकाता को 18.5 ओवर में मात्र 107 रन पर ढेर करने के बाद 14.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की और फाइनल में स्थान बनाया जहां रविवार को उसका मुकाबला पहली बार फाइनल में पहुंचे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट््स से होगा।
कोलकाता का सपना टूटा

2013 और 2015 में दो बार खिताब जीत चुकी मुम्बई की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। मुम्बई 2010 में उपविजेता रही थी। इस हार के साथ दो बार के चैंपियन कोलकाता का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। कोलकाता का बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा और उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने निर्णायक मौकों पर अपने हथियार डाल दिये। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुम्बई ने लेंडल सिमंस (3), पार्थिव पटेल (14) और अंबाटी रायुडू (6) के विकेट 34 रन तक गवां दिये।
खुशी से उछल पड़ मुंबई खेमा

लेग स्पिनर पीयूष चावला ने सिमंस और रायुडू को आउट किया जबकि उमेश यादव ने पटेल का विकेट लिया लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (26) और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 45) ने चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर मुम्बई को जीत के रास्ते पर डाल दिया। रोहित ने 24 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। रोहित का विकेट नाथन कॉल्टर नाइल ने लिया। पांड्या ने 30 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 45 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद नौ रन बनाकर मुम्बई को फाइनल की मंजिल पर पहुंचा दिया। विजयी चौका लगते ही मुम्बई का पूरा खेमा खुशी से उछल पड़ा और सभी खिलाडिय़ों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...