शनिवार, मार्च 7, 2026 2:52 अपराह्न IST
होमBiharMuzaffarpurबेलगाम हो चुकी है सूबे की पुलिस : वाम संयुक्त मोर्चा

बेलगाम हो चुकी है सूबे की पुलिस : वाम संयुक्त मोर्चा

Published on

अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला गई मनियारी की पुलिस बर्बरता

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। एक ओर सरकार चम्पारण शताब्दी समारोह मनाकर गांधी के आदर्शो पर चलने की नसीहत दे रही है। वही, दूसरी ओर राज्य की पुलिस अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है। ये बातें एसयूसीआई के राज्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने महंथ मनियारी हाट में आयोजित संयुक्त वामदलो की ऐतिहासिक प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा अपराधी बेलगाम है, भ्रष्टाचार चरम पर है, मजलूमो पर लगातार अत्याचार आम बात हो गई है। महंथ मनियारी में बीते 13 अप्रैल को महज 900 रूपय के लिए एक 12 वर्ष का छात्र सूरज की हत्या हो जाती है। आम जनता वरीय पदाधिकारी के बुलाने की मांग करती है। पर पुलिस अंग्रेजी हुकूमत का परिचय देते हुए उन मासूम लोगों को दौरा दौरा कर कोरे की तरह डंडा बरसाती है। इतना ही नही उनकी आवाज को बंद करने के लिए समाजिक कार्यकर्ता व बेकसूर गांव के लोगों को झुठे मुकदमे में फंसा कर उन्हें प्रतारित करती है।
सीपीआई एमएल के बिहार झारखंड प्रभारी अरविंद सिन्हा ने कहा कि सरकारी मुलाजिम को जन सेवक कहा जाता है। पर, वर्तमान समय में जनता नौकर हो गई है और जन सेवक मालिक के भूमिका में है। अंत में सभी ने एक मत से सूरज के हत्यारे को गिरफ्तार करने व उनके आश्रितो को मुआवजा देने की मांग की है। इसके अतिरिक्त पुलिस से झुठे मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की गई। इससे पूर्व सभी प्रखंडो से आय कार्यकर्ता ने प्रतिवाद मार्च निकला। ये कार्यकर्ता मारीपुर, सिलौत, साहेबगंज, मुशहरी सहित अलग अलग जगहो से आए थे। यहां महंथ मनियारी पंचायत में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करते हुए सभा स्थल पर पहुंच कर सभा को सफल बनाया।
सभा की अध्यक्षता संयुक्त अध्यक्ष मंडली के तत्वावधान में की गई। इसमें सीपीआई एम के सुन्देश्वर सहनी, एसयूसीआई के बैद्यनाथ पंडित, सीपीआई एमएल के ओम प्रकाश सिंह, भाकपा माले के होरिल राय, एसयूसीआई के चन्द्रमोहन प्रसाद व फॉरवर्ड ब्लॉक के हबीब अंसारी ने की। जबकि, सम्बोधित करने वालो मे अलग अलग वामदलो के संयुक्त कार्यकर्ताओं मे ऑल इण्डिया महिला सांस्कृतिक संगठन की नेत्री साधना मिश्रा, एसयूसीआई के जिला सचिव अर्जुन कुमार, लोकल कमेटी मनियारी के प्रभारी लालबाबू महतो, शत्रुहन सहनी, होरिल राय,अब्दुल गफ्फार, नमिता सिंह, अजिमुल्ला अंसारी, जितेन्द्र चौधरी, बिन्दु देवी, इन्दु देवी, मुखिया साधना झा, दीपक कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। सभा के दौरान ओलावृष्टि से हुई व्यापक क्षति पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
वारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ता
मनियारी के प्रतिवाद सभा के दौरान आंधी और पानी हुई पर सभा स्थल से एक भी कार्यकर्ता नही हटे। वामपंथ विचारधारा के प्रति कार्यकर्ताओं की इस समर्पण को देख गांव के लोग अचंभित थे। इधर, वामपंथियों के द्वारा आहूत इस सभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया था। मनियारी थाना पर कई जिले से आए स्पेशल फोर्स को रिजर्व में तैनात किया गया था। दूसरी ओर खुफिया विभाग के अधिकारी भी सभास्थल के एक एक गतिविधि पर नजर गड़ाये बैठे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

साइबर वारफेयर का ‘अदृश्य युद्ध’ कितना खतरनाक होगा

रात के 2:17 बजे… अचानक पावर ग्रिड ठप… कोई धमाका नहीं, कोई मिसाइल नहीं—...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

क्या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकतंत्र मजबूत होगा या राज्यों की आवाज़ दब जाएगी?

क्या पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने से हजारों करोड़...

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

More like this

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...