होमSportsप्ले आफ से बाहर होकर भी जहीर सेना का बेहतर प्रदर्शन

प्ले आफ से बाहर होकर भी जहीर सेना का बेहतर प्रदर्शन

Published on

​दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग सुपरजायंट पुणे को हराया

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। आइपीएल-10 के टी-20 मैच मे अच्छे प्रदर्शन के वावजूद दुर्भाग्यशाली रहे दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने राइजिंग सुपरजायंट पुणे को हरा दिया। शुरूआती दबाव से उबर कर दिल्ली की टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बाद मे कसी गेंदबाजी की बदौलत मैच को अपने पक्ष मे कर लिया।  प्लेआफ से बाहर हो चुके दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला मैदान में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट को आईपीएल 10 के रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को सात रन से हराकर जोर का झटका दे दिया। दिल्ली ने आठ विकेट पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद आखिरी पांच ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पुणे को सात विकेट पर 161 रन पर रोक दिया। दिल्ली ने इस तरह 13 मैचों में अपनी छठी जीत हासिल की और अब उसके 12 अंक हो गये हैं लेकिन पुणे को 13 मैचों में पांचवीं हार से झटका लगा।  पुणे के इस हार के बावजूद 16 अंक हैं और उसकी प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार हैं। पुणे को अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करनी होगी लेकिन उससे पहले तक उसे दूसरी टीमों के परिणामों को भी देखना होगा।
दिल्ली के कप्तान और बांये हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने पहली गेंद पर अजिंक्या रहाणे और पांचवें ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को आउट कर पुणे को शुरुआती दो झटके दिये। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन और बेन स्टोक्स ने 25 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 33 रन बनाये।  मनोज तिवारी ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 45 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्के के सहारे 60 रन की बेहतरीन पारी खेली और पुणे की उम्मीदों को बनाये रखा लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मात्र 35 रन दिये जो मैच का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्टोक्स और डेनियल क्रिस्टियन के विकेट लेने के अलावा महेन्द्र सिंह धोनी को अपने सीधे थ्रो से रनआउट किया। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिये 25 रन चाहिये थे। शमी ने पैट कमिंस के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर दो शानदार छक्के जड़े। लेकिन आखिरी गेंद पर वह बोल्ड हो गये। जहीर ने 25 रन पर दो विकेट ,शमी ने 35 रन पर दो विकेट ,शाहबाज नदीम ने 21 रन पर एक विकेट और कमिंस ने 31 रन पर एक विकेट लिये।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...