गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 2:06 अपराह्न IST
होमSportsचौम्पियन ट्राफी के लिए भारतिय टीम की घोषणा

चौम्पियन ट्राफी के लिए भारतिय टीम की घोषणा

​उथप्पा, संदीप व चहल को नही मिली जगह

भुवनेश्वर,बुमराह व नेहरा सम्भालेंगे तेज गेंदबाजी का कमान

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। आइपीएल के धूमधड़ाके के बीच चौम्पियन ट्राफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। हालांकि इसमे बहुत कुछ चौकाने वाला नही है।आइपीएल मे बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा,गेंदबाज संदीप शर्मा व करिश्माई स्पिनर यजुवेंद्र चहल जैसै खिलाड़ियो की उपेक्षा हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने यहां अपनी बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम और 5 वैकल्पिक खिलाड़ियों की घोषणा की। चैंपियंस ट्राफी एक जून से इंग्लैंड में खेली जानी है जहां भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। बीसीसीआई ने कल फैसला किया था कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी में भाग लेगी और उसके 24 घंटे बाद विराट कोहली की कप्तानी में इसका एलान कर दिया।
रोहित की टीम में वापसी 

फिट हो चुके रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम में वापसी की है जबकि चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में किसी हैरान कर देने वाले नाम को नहीं चुना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हुए रोहित को सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है जो कंधे की चोट के कारण बाहर हैं।
जडेजा और अश्विन भी टीम में शामिल 

चयनकर्ताओं ने टीम में लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी रखा है। अश्विन चोट के कारण आईपीएल-10 से बाहर चल रहे हैं।

शिखर धवन की टीम में वापसी

रोहित शर्मा और शिखर धवन का हालांकि आईपीएल में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को इंग्लैंड की परिस्थितियां देखते हुए टीम में जगह दी गई है।

युवा खिलाड़ी  बुमराह को भी मिली टीम में जगह 

भारतीय टीम में अजिंक्या रहाणे, केदार जाधव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। तेज गेंदबाजी का दारोमदार अनुभवी नेहरा के साथ आईपीएल-10 में अब तक सर्वाधिक 21 विकेट ले चुके भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद शमी, उमेश यादव और बुमराह के कंधों पर रखा गया है। स्पिन की जिम्मेदारी जडेजा और अश्विन संभालेंगे और जाधव भी इसमें सहयोग कर सकते हैं। टीम के साथ पांच वैकल्पिक खिलाड़ी भी चुने गए हैं जो किसी अप्रिय स्थिति में 15 सदस्यीय टीम में किसी भी खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं।
चैंपियंस ट्राफी टीम में धोनी शामिल

भारत को पिछली चैंपियंस ट्राफी में खिताब दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को एक जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए सोमवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वैकल्पिक खिलाड़ियों की लिस्ट

वैकल्पिक खिलाड़ियों में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को रखा गया है। कार्तिक और पंत विकेटकीपर हैं जबकि कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज और ठाकुर तेज गेंदबाज हैं।
25 अप्रैल को थी टीम घोषित करने की अंतिम समयसीमा

चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम घोषित करने की अंतिम समयसीमा 25 अप्रैल थी लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के बोर्ड की दुबई में अप्रैल में हुई बैठक में राजस्व और प्रशासनिक सुधार मामले पर मात खाने के बाद बीसीसीआई ने टीम का चयन रोक दिया था। बीसीसीआई को चला रही प्रशासकों की समिति ने हाल में बोर्ड को अल्टीमेटम दिया था कि वह चैंपियंस ट्राफी के लिए जल्द टीम घोषित करें।
पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला 

1 से 18 जून तक इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्राफी होना है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकबला पाकिस्तान के साथ होगा। 4 जून को दोनों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।
यह है चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, केदार जाधव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...