मंगलवार, अप्रैल 28, 2026 2:46 अपराह्न IST
होमSportsमुम्बई इंडियंस की शानदार जीत,प्ले आफ मे किया प्रवेश

मुम्बई इंडियंस की शानदार जीत,प्ले आफ मे किया प्रवेश

​संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। क्रिकेट को अनिश्चितताओ का खेल कहा गया है।जब आइपीएल-10 शुरू हुआ तो रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू को खिताब का हकदार बताया जा रहा था। किंतु वह तो प्ले आफ मे जाने से तरस गयी।सोमवार को  कप्तान रोहित शर्मा की समझबूझ भरी पारी से मुंबई ने बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेआफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित की। रोहित ने एक छोर संभाले रखकर 37 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाये जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। उनके अलावा जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 33 और नितीश राणा ने 28 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। मुंबई ने आखिरी क्षणों में रोमांचक मोड़ पर पहुंचे मैच में 19.5 आेवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाकर अपनी आठवीं जीत दर्ज की।
बैंगलोर की टीम पिछले दो मैचों में तिहरे अंक में भी नहीं पहुंच पायी थी। आज विराट कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसका कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। एबी डिविलियर्स (27 गेंदों पर 43 ), पवन नेगी (23 गेंदों पर 35) और केदार जाधव (22 गेंदों पर 28) के योगदान से आखिर में टीम आठ विकेट पर 162 रन तक पहुंच गयी। नेगी ने बाद में 17 रन देकर दो विकेट भी लिये लेकिन उनका आलराउंड प्रयास टीम के काम नहीं आया।  मुंबई के अब दस मैचों में 16 अंक हो गये हैं और वह प्लेआफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गयी है। दूसरी तरफ आरसीबी इस हार से प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी है।
मुंबई ने पहली गेंद पर ही पार्थिव पटेल का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अनिकेत चौधरी की उठती गेंद पर पुल किया लेकिन गेंद बल्ले के उपरी किनारे से लगकर शार्ट मिडविकेट पर चली गयी जहां युजवेंद्र चहल ने नीचा कैच लेने में गलती नहीं की। इसके बाद बटलर और राणा ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली और कुछ आकर्षक शाट लगाये। इन दोनों में बटलर ने अधिक तेजी दिखायी। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जमाने के अलावा चहल पर पारी का पहला छक्का भी लगाया लेकिन नेगी ने आते ही उनके तेवरों को ठंडा कर दिया। बटलर का लंबा शाट ट्रेविस हेड के हाथों में समा गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या सुविधा के नाम पर आपकी जासूसी हो रही है?

क्या भारत का भविष्य एक स्मार्ट सिटी है… या एक निगरानी वाला सिस्टम? कल्पना...

नीतीश से सम्राट तक: क्या बिहार में सत्ता बदलते ही बदलेगा पूरा सिस्टम?

बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या वाकई नीतीश कुमार का...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...