शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 12:07 पूर्वाह्न IST
होमSportsसंदिप और गुप्टिल की आंधी में दिल्ली उड़ा

संदिप और गुप्टिल की आंधी में दिल्ली उड़ा

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

मोहाली: मैक्सवेल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को चारो खाने चित कर दिया। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से दिल्ली को उसके न्यूनतम स्कोर 67 रन पर ढेर करने के बाद पंजाब ने आज यहां 73 गेंद शेष रहते हुए दस विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करके टी20 लीग में अपने अभियान को सकारात्मक दिशा दी।  डेयरडेविल्स की टीम 17.1 आेवर में ढेर हो गयी और किंग्स इलेवन ने मार्टिन गुप्टिल (27 गेंदों पर नाबाद 50) के अर्धशतक की बदौलत केवल 7.5 आेवर में बिना किसी नुकसान के 68 रन बनाकर प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाये रखा। हाशिम अमला 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली को जीतने होंगे बाकी सभी मैच

दिल्ली को अब प्लेआफ में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी बचे सभी छह मैच जीतने होंगे। उसकी यह छठी हार है और उसके आठ मैचों में केवल चार अंक हैं। किंग्स इलेवन ने नौ मैच में चौथी जीत हासिल की और वह आठ अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। संदीप पहले आेवर से ही हावी हो गये। उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट लिये। पारी के आखिरी क्षणों में गेंद थामने वाले वरूण आरोन ने दो आेवर में तीन रन देकर दो विकेट जबकि बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 22 रन देकर दो विकेट लिये। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और मोहित शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर

दिल्ली के लिये शुरू से ही कुछ भी अच्छा नहीं रहा। उसके कप्तान जहीर खान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच में नहीं खेल पाये। इसके बाद उसकी टीम टास हार गयी और बाद में उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने अपनी गलती से विकेट गंवाये। दिल्ली के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें कोरे एंडरसन ने सर्वाधिक 18 रन बनाये। दिल्ली का इससे पहले आईपीएल में न्यूनतम स्कोर 80 रन था जो उसने 2013 में हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में बनाया था। उसका आज का स्कोर टी-20 लीग के इतिहास में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। यह सातवां अवसर है जबकि दिल्ली की टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पायी जो आईपीएल में रिकार्ड है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...