होमSportsसुपर ओवर मे मुम्बई इंडियंस ने किया गुजरात लायंस को ढेर

सुपर ओवर मे मुम्बई इंडियंस ने किया गुजरात लायंस को ढेर

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

राजकोट। आइपीएल-10 के महत्वपूर्ण मुकाबले मे मुम्बई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर से दिखा दिया कि उसमे दम है।गुजरात लायंस के लिए उसका गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हो रहा है। इरफान पठान की वापसी भी गुजरात लायंस को जीत दिलाने मे नाकाम रही। शनिवार को राजकोट मे खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को सुपर आेवर में पांच रन से पराजित कर प्ले आफ की आेर मजबूत कदम बढ़ाए। लीग के पहले टाई मुकाबले के सुपर आेवर में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की। जोस बटलर (01) और कीरोन पोलार्ड (10) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि गेंद जेम्स फाकनर ने थामी। बटलर ने पहली गेंद पर एक रन बनाया जबकि पोलार्ड ने दूसरी गेंद पर चौका मारा और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ा। पोलार्ड हालांकि अगली गेंद पर लांग आन पर ब्रैंडन मैकुलम को कैच दे बैठे। बटलर भी अगली गेंद पर इशान किशन के हाथों लपके गए जिससे गुजरात को 12 रन का लक्ष्य मिला। गुजरात की टीम इसके जवाब में छह रन ही बना सकी।
गुजरात के लिए बल्लेबाजी की शुरूआत ब्रैंडन मैकुलम (01) और आरोन फिंच (01) ने की जबकि गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह उतरे। बुमराह ने पहली ही गेंद नोबाल फेंकी। फ्री हिट पर फिंच हालांकि लेग बाई का एक रन ही ले पाए। अगली गेंद बुमराह ने वाइड फेंकी। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर बाई का एक रन बना जबकि चौथी गेंद खाली गई। पांचवीं गेंद पर फिंच एक ही रन बना पाए। गुजरात को अंतिम गेंद पर सात रन की दरकार थी लेकिन मैकुलम एक ही रन बना पाए।
इससे पहले गुजरात के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम पार्थिव पटेल (44 गेंद में 70 रन, नौ चौके और एक छक्का) और कृणाल पंड्या (20 गेंद में 29 रन, दो चौके और एक छक्का) की पारियों के बावजूद 20 आेवर में 153 रन पर ढेर हो गई जिससे मैच टाई हुए। गुजरात को वापसी दिलाने का श्रेय बासिल थंपी (29 रन पर तीन विकेट) और फाकनर (34 रन पर दो विकेट) को जाता है। इरफान पठान (दो आेवर में 26 रन) ने भी अंतिम आेवर में मुंबई को 11 रन नहीं बनाने दिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...