होमBiharमीनापुर को शिवहर में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध जारी

मीनापुर को शिवहर में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध जारी

Published on

– राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सड़क से संसद तक होगी घमासान
– मीनापुर विधायक ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बनेगा संयुक्त मोर्चा
–  जदयू के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मांगा समय
– जदयू ने आयुक्त के सचिव से मिल कर दर्ज कराया अपना विरोध
– भाजपा का प्रतिनिधि मंडल आज मिलेगा आयुक्त से

मुजफ्फरपुर। शिवहर जिले में मीनापुर विधान सभा क्षेत्र को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध मीनापुर में जारी है। जदयू के जिलाध्यक्ष ने विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए समय मांगा है। दूसरी ओर मीनापुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू ने प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव से मिल कर अपना विरोध दर्ज करा दिया है। वहीं भाजपा नेता अजय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को आयुक्त से मिलने का निर्णय लिया है।
इससे पहले मीनापुर को शिवहर जिले में जोड़े जाने का सत्तारूढ़ राजद ने भी पुरजोर बिरोध किया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी रहने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा। वही, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि मीनापुर विधान सभा क्षेत्र को किसी भी हाल में शिवहर जिले में जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को सर्व दलीय बैठक बुलाई है। संयुक्त मोर्चा का निर्माण होगा और मिलकर जोरदार आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश है। पंचायत समिति की अगली बैठक में सदन की ओर से मीनापुर को मुजफ्फरपुर में ही रहने देने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत कर सरकार को भेजने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, शिवहर के डीएम ने जिला विस्तार योजना के तहत मीनापुर को शिवहर में शामिल करने का एक प्रस्ताव बिहार सरकार को भेजा है। इसी प्रस्ताव के विरोध में पुरा मीनापुर उबलने लगा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

भारत-नेपाल खुली सीमा से भारत को कितना नुकसान? बिहार बॉर्डर पर चौंकाने वाले खुलासे

भारत और नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर की खुली सीमा है। इसमें बिहार की...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

More like this

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...