शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 7:28 अपराह्न IST
होमSportsआरसीबी के बल्लेबाजो को केकेआर के गेंदबाजो से पार पाना आसान नही

आरसीबी के बल्लेबाजो को केकेआर के गेंदबाजो से पार पाना आसान नही

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स जैसे तुफानी बल्लेबाजो से सजी आरसीबी का मुकाबला रविवार को मेजबान कोलकत्ता नाइटराइडर्स से होगा। लेकिन इन तुफानी बल्लेबाजो को कोलकत्ता के स्पिन गेंदबाजो से कड़ी चुनौती मिलेगी।  विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल)  में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।चैलेंजर्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात लायंस को करारी हार दी थी। रविवार को वह कोलकाता के घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में उसकी कड़ी चुनौती का सामना करेगी।

क्रिस गेल की 38 गेंदों में 77 रनों की पारी और कोहली के 50 गेंदों में 64 रनों की बदौलत चैलेंजर्स ने गुजरात के सामने 213 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। गुजरात यह मैच 21 रनों से हार गई थी। चैलेंजर्स की टीम हालांकि छह में से चार मैच हारकर आठ टीमों की अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

शुरुआती चरण में विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के न होने से टीम को मनमाफिक शुरुआत नहीं मिल सकी। हालांकि इन दोनों के आने के बाद से भी टीम में अंतर नहीं आया है और लगातार हार उसे मिले जा रही हैं।

टीम की बल्लेबाजी गेल, कोहली, डिविलियर्स के इर्द गिर्द ही घूमती है। हालांकि युवा बल्लेबाज केदार जाधव ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। शेन वाटसन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

गेंदबाजी उसकी कमजोरी है। टाइमल मिल्स, वाटसन, पवन नेगी, श्रीनाथ अरविंद ने टीम को निराश किया है। थोड़ी बहुत राहत लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बेंगलोर को दी है। वह टीम के मुख्य गेंदबाज की भूमिका में हैं जो लगातार विकेट निकाल रहे हैं।

अपने घर में कोलकाता बेहद मजबूत है। हालांकि गुजरात ने उसे शुक्रवार को मात दी है, लेकिन मेजबान टीम वापसी के लिए जानी जाती है।

बल्लेबाजी में कप्तान गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं क्रिस लिन के चोटिल होने के बाद कई मैचों में सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाने वाले सुनिल नरेन अपने तूफानी अंदाज से विपक्षी टीम को पस्त कर सकते हैं। गुजरात के खिलाफ नरेन ने 17 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली जिसमें सभी रन बाउंड्री से लिए थे।

मध्य क्रम में रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, युसूफ पठान विकेट पर टिकने के अलावा बड़े शॉट लगाने की महारत रखते हैं।

गेंदबाजी में स्पिन कोलकाता की ताकत है। हालांकि गुजरात के खिलाफ यह पूरी तरह से विफल रही थी, लेकिन इसके बाद कोलकाता के कोच जैक्स कैलिस ने कहा था कि एक मैच में बुरा प्रदर्शन उनकी गेंदबाजी को खराब नहीं कर देता।

युवा चाइनामैन कुलदीप यादव, नरेन, पीयूष चावला और शाकिब अल हसन जैसे स्पिनर उसके लिए कारगर साबित होते आए हैं। तेज गेंदबाजी में नाथन कल्टर नाइल, उमेश यादव, ट्रैंट बाउल्ट पर टीम की जिम्मेदारी होगी।

टीमें (संभावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसूफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...