मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 4:52 पूर्वाह्न IST
होमSportsवार्नर सेना से निबटने को धौनी को दिखाना होगा अपना फार्म

वार्नर सेना से निबटने को धौनी को दिखाना होगा अपना फार्म

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

आइपीएल-10 मे राइजिंग सुपरजायंट पुणे व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच करो या मरो का मुकाबला होगा। महेंद्र सिंह धोनी जैसे सितारो से सजी स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाला पुणे सुपरजायंट को मुकाबले मे बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।   शनिवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम आपस में भिड़ेंगी तो मुकाबला रोमाचंक देखने को मिलेगा । लगातार 2 मैच जीत कर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं राइजिंग पुणे सुपरजायंट एक हफ्ते के आराम के बाद नए रूख के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। सनराइजर्स हैदराबाद पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दे चुकी है लेकिन पुणे सुपरजायंट के खिलाफ उसका मुकाबला विरोधी के घर पर है और उसने अपने घर के बाहर खेले दोनों मुकाबले गंवाए हैं। हैदराबाद टीम अब पुणे के खिलाफ मुकाबला जीतकर घर के बाहर पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

दूसरी ओर टूर्नामेंट में अबतक सिर्फ दो ही मैच जीत सकी पुणे की टीम का मकसद हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में अपनी हालत मजबूत करना होगा। पुणे ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देते हुए हार के सिलसिले को तोड़ा था। लगभग सप्ताह भर के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर एक बार फिर नए रूख के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है।

हैदराबाद जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पुणे को खेल के हर क्षेत्र में मेहमानों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स से सजा पुणे का बैटिंग ऑर्ड अगर अपने रंग में दिखता है तो हैदराबाद के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

वैसे पुणे के बल्लेबाजों के लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। अशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार शुरू और आखिरी ओवरों में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देते हैं तो बीच के ओवरों में अफगानी स्पिनर राशिद खान बल्लेबाजों को छकाते हैं और हेनरिक्स इसमें उनका बखूबी साथ देते हैं।
पुणे की गेंदबाजी उसकी कमजोरी है। इमरान ताहिर के अलावा उसका कोई और गेंदबाज अपना असर छोड़ने में सफल नहीं रहा है। टीम को गेंदबाजी में सबसे ज्यादा निराश बेन स्टोक्स ने किया है। हालांकि स्टोक्स ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर पुणे की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम की उम्मीद स्टोक्स से उसी प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराने की होगी। पुणे की गेंदबाजी की मुश्किल हैदराबाद के बल्लेबाजों को देखकर और बढ़ गई होंगी जिसमें उसके कप्तान डेविड वार्नर, युवराज सिंह, बेन कटिंग, शिखर धवन, केन विलियमसन और हेनरिक्स जैसे बल्लेबाज हैं।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट (संभावित प्लेइंग XI): स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, राहुल त्रिपाठी, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, इमरान ताहिर।

सनराइजर्स हैदराबाद (संभावित प्लेइंग XI): डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोसिस हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...