होमNationalएग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त इंडिया ब्लॉक में मची खलबली

एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त इंडिया ब्लॉक में मची खलबली

Published on

इंडिया ब्लॉक में एग्जिट पोल को लेकर असमंजस

KKN न्यूज ब्यूरो। भारत में 18वें लोकसभा के लिए सभी सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। चार जून को परिणाम की घोषणा होते ही, नई सरकार के गठन का रास्ता खुल जायेगा। इस बीच एग्जिट पोल के अनुमान ने धमाका मचा दिया है। अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलने का अनुमान है। इससे इंडिया ब्लॉक के नेताओं की धड़कने बढ़ गई है। हालांकि, इंडिया ब्लॉक के अधिकांश नेता इसको मानने से इनकार कर रहें हैं। इस बीच बिहार को लेकर इंडिया ब्लॉक में उत्साह है।

Article Contents

बिहार में एनडीए को नुकसान की उम्मीद

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 48 फीसदी और इंडिया ब्लॉक को 42 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। अगर सीटों की बात की जाए तो एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलने का अनुमान हैं। पिछले चुनावी नतीजों के मुताबिक बिहार में करीब 6 या 7 सीटों की गिरावट होने के संकेत है। जबकि, इंडिया ब्लॉक को बिहार में 7 से 10 सीट मिलने की उम्मीद बताई गई है।

सीटों के तालमेल में हुआ घलमेल

चुनाव के आखिरी चरण में यानी सातवें फेज में शनिवार को बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। इसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हुई। सातवें फेज में बिहार में 49.35 फीसदी मतदान हुआ। जनता दलयू की घरवापसी से एनडीए को मजबूती मिलने के संकेत है। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी एनडीए में शामिल हैं। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामपंथी दल और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। इस बार, भाजपा 17 सीटों पर और जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। लोक जनशक्ति पार्टी ने पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हम और आरएलएम एक-एक सीट के लिए चुनाव लड़ रहे थे। दूसरी तरफ, राजद 23 सीटों पर, कांग्रेस 9 पर, वामपंथी दल 5 और वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

वोट शेयर में छिपा है संकेत

वर्ष 2019 में, एनडीए ने लगभग 53 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 39 सीटें जीती थी। जबकि महागठबंधन ने 31 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ एक सीट जीत सकी है। अपनी स्थापना के बाद पहली बार राजद लोकसभा चुनावों में बिहार में खाता भी नहीं खोल सकी थी। झारखंड के विभाजन के बाद, 2004 से 2019 तक चार चुनावों में, जद (यू) ने 22 प्रतिशत का अपना वोट शेयर बरकरार रखा है। भाजपा को 9 प्रतिशत वोट शेयर का फायदा हुआ है, जो 2004 में 15 प्रतिशत से बढ़कर 2019 में 24 प्रतिशत हो गया। यह 9 फीसदी वोट बड़े पैमाने पर राजद के ओबीसी और एससी वोट बैंक के एक वर्ग का माना जाता है।

कमजोर कड़ी है जदयू और कॉग्रेस

बिहार में इंडिया ब्लॉक को एनडीए की कीमत पर पांच प्रतिशत वोट शेयर मिलता है, तो वह छह सीटें तक जीत सकता है। जबकि एनडीए की पांच सीटों में कमी हो सकती है। अगर इंडिया ब्लॉक को एनडीए की कीमत पर 7.5 प्रतिशत वोट शेयर मिलता है, तो वह 11 सीटें तक जीत सकता है। जबकि, एनडीए को 10 सीटों का घाटा हो सकता है। अगर इंडिया ब्लॉक को एनडीए की कीमत पर 10 फीसदी वोट शेयर मिलता है, तो वह 15 सीटें तक जीत सकता है। जबकि एनडीए को 14 सीटों का घाटा होने का अनुमान है। बिहार में लोकसभा चुनाव परिणाम, दोनों गठबंधन की कमजोर कड़ियों पर यानी जदयू और कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का स्ट्राइक रेट क्रमश: 37 प्रतिशत और 27 प्रतिशत रहा, जो सबसे कम था। इस बार के लोकसभा चुनाव में जदयू अपनी 16 सीटों में से 10 पर राजद का सामना कर  रही है। जबकि कांग्रेस अपनी 9 सीटों में से 5 पर भाजपा का सामना कर रही है। कहतें हैं कि यही 15 सीटें बिहार की राजनीतिक लड़ाई की दिशा तय कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो, 2019 के चुनाव में बीजेपी को 17 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी दल जेडीयू को 16 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा था. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 6 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ एक सीट आई थी।

यूपी में एनडीए को बंपर सीट

रिपब्लक के जारी आंकड़े कहते हैं कि एनडीए को यूपी में 69 सीटें मिल रही हैं और इंडिया अलायंस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए का दबदबा कायम रहने की उम्मीद है। बीएपी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है। एनडीए को 64 से 67 सीटें तो हीं इंडिया गठबंधन की सपा को 7 से 9 सीटें व कांग्रेस को केवल 1 से तीन सीटें मिलने की उम्मीद है। बीएसपी को 0 से एक सीट मिलने का अनुमान है। एबीपी के एग्जिट पोल के सर्वे में यूपी में भाजपा और उनके सहयोगी दल को 62 से 66 सीट, सपा कांग्रेस गठबंधन को 15 से 17 सीट मिल रही है और बसपा को शून्य सीट मिलने का अनुमान है। अन्य को भी यहां पर  0 सीट मिलता हुआ दिखाया जा रहा है। न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने यूपी में एनडीए को 68 सीटें दी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें मिलने के आसार हैं। बसपा का आंकड़ा ये भी शून्य ही दिखा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में झटका उत्तराखंड में क्लीन स्वीप

एग्जिट पोल के अनुसार जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों में से एनडीए को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 0-2 और अन्य को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, उत्तराखंड की बात करें तो यहां बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है1 उत्तराखंड की 5 सीटों पर बीजेपी बाजी मारती दिख रही है1

हिमाचल में बीजेपी का प्रदर्शन

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एनडीए को 60 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 36 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों में से एनडीए को 3-4 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 0-1 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

हरियाणा में कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में एनडीए को 43 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 45 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा की 10 सीटों में से एनडीए को 4-6 सीट मिल सकता है। वही, इंडिया गठबंधन को 4-6 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं.

पंजाब में अकाली दल को झटका

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में एनडीए को 21 फीसदी, कांग्रेस को 33 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 24 फीसदी और शिरोमणि अकाली दल को 22 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब की 13 सीटों में से एनडीए को 1-3, कांग्रेस को 6-8, आम आदमी पार्टी को 3-5 और अकाली दल को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं1

झारखंड में दोहराएगा प्रदर्शन

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 53 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 38 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड की 14 सीटों में से एनडीए को 11-13, इंडिया गठबंधन को 1-3 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

ओडिशा में लगा बड़ा झटका

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में एनडीए को 45 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 18 फीसदी, बीजेडी को 33 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार ओडिशा की 21 सीटों में से एनडीए को 17-19, इंडिया गठबंधन को 0-2, बीजेडी को 1-3 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पश्चिम बंगाल में  बल्ले-बल्ले

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में एनडीए को 43 फीसदी, कांग्रेस को 13 फीसदी, टीएमसी को 42 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 23-27, कांग्रेस को 1-3, टीएमसी को 13-17 सीटें मिलने की संभावना है।

गोवा में कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकडों के अनुसार गोवा की 2 लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 1-2 और इंडिया गठबंधन को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है। गोवा में एनडीए को 45 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

गुजरात के गढ़ में बीजेपी का जलवा

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकडों के अनुसार गुजरात में एनडीए को 62  फीसदी, इंडिया गठबंधन को 35 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 25-26 और इंडिया गठबंधन को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

राजस्थान में कांग्रेस को झटका

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को 55 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 21-23 और इंडिया गठबंधन को 2-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में एनडीए

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एनडीए को 61 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 33 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 10-11 और इंडिया गठबंधन को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में एनडीए का कमाल

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए को 54 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 38 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं, 29 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 26-28 सीटें, इंडिया गठबंधन को 1-3 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र में एनडीए को 45 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 44 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए को 22-26 और इंडिया गठबंधन को 23-25 सीटें मिलने की संभावना है।

कर्नाटक में इंडिया को झटका

कर्नाटक में एनडीए को 54 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 42 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट प्रतिशत मिलने की संभावना है। लोकसभा सीटों की बात करें तो एनडीए को 23-25 सीटें, इंडिया गठबंधन को 3-5 सीटें और अन्य के खाते में 0 सीटें मिलने की संभावना है।

केन्द्र शासित प्रदेश में एनडीए

एग्जिट पोल में केंद्र शासित प्रदेशों की 7 लोकसभा सीटों की बात करें तो एनडीए के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं। इंडिया गठबंधन को 1-3 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 0 सीटें जाती दिख रही हैं।

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बमबम

एग्जिट पोल में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की 25 सीटों में से एनडीए को 16-21 सीटें, इंडिया गठबंधन को 3-7 और अन्य को 1-2 सीटें जाती दिख रही हैं।

तेलंगाना में एनडीए का कमाल

तेलंगाना को लेकर एग्जिट पोल में एनडीए को 33 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी, बीआरएस को 20 फीसदी, एआईएमआईएम को 2 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। सीटों की बात करें तो एनडीए के खाते में 7-9, इंडिया गठबंधन को 7-9 और अन्य के खाते में 0-1 सीट जाती दिख रही हैं।

आंध्र प्रदेश में एनडीए का जलवा

आंध्र प्रदेश में एनडीए को 53 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 3 फीसदी, वाईएसआरसीपी को 42 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। सीटों के लिहाज से यहां एनडीए बाजी मारता दिख रहा है। आंध्र प्रदेश में 21-24 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। वाईएसआरसीपी को 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं। आंध्र प्रदेश में इंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है।

तमिलनाडु में गठबंधन का जलवा

तमिलनाडु में एनडीए को 19 फीसदी वोट, इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी, एआईएडीएमके को 21 फीसदी और अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जाने की संभावना है। तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को 37-39 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, एनडीए के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं।

केरल के एग्जिट पोल में बढ़त

एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में केरल को लेकर आंकड़ा जारी हो गया है। यहां एनडीए को 1-3 सीट, यूडीएफ को 17-19, एलडीएफ को 0 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो यूडीएफ को 42 फीसदी, एलडीएफ को 33 फीसदी, एनडीए को 23 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी मत मिलने की संभावना है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...