गुरूवार, अगस्त 21, 2025 5:16 अपराह्न IST
होमGadgetआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे काम करता है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे काम करता है

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या रोबोटिक्स…। दरअसल, यह कंप्यूटर साइंस का एक सब-डिवीजन है। यह एक मशीन है और इसके पास डेटा होता है। इस इक्यूपमेंट या गजेट को आप बुद्धिमान मशीन कह सकते है। इसके पास मानव के बुद्धी की नकल करने की क्षमता होती है। यह स्वतंत्र रूप से काम कर सकता है। इसमें पहले से फीड प्लानिंग के मुताबिक आप इससे अपने जरुरत का काम ले सकतें है। आने वाले दिनो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे रोज मर्रा में शामिल होने वाला है।

छात्रो के लिए बेहद उपयोगी

KKN न्यूज ब्यूरो। हम अपने रोज मर्रा की जीवन में जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अक्सर इस्तेमाल करतें हैं। उनमें, एलेक्सा, ओके गूगल, सिरी या टेस्ला आम है। यह छात्रो के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। सूचना के क्षेत्र में यह किसी क्रांति से कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी। जब आने वाले दिनो में सड़को पर स्मार्ट कारें फर्राटा भरती हुई दिख जायेगी। दरअसल, स्मार्ट कार को आदमी की जगह मशीन चला रहा होगा। यानी ड्राइवर रखने की झंझट से मुक्ति मिल जायेगी। कई विकसित राष्ट्रो में इसका प्रचलन शुरू भी हो चुका है। हममें से कई लोग आज भी जीपीएस का इस्तेमाल करते है। यह भी एक प्रकार का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

क्या है मूरे थ्योरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर इन दिनो पूरी दुनिया में बहस छिड़ी है। बात वर्ष 1965 की है। उन दिनो ई-मूरे, इंटेल के को-फाउंडर हुआ करते थे। ई-मूरे ने दुनिया के सामने एक नई थ्योरी रखी थी। इस थ्योरी के मुताबिक कंप्यूटर में उपयोग होने वाला प्रोसेसिंग पावर को प्रत्येक दो साल में दोगुना करना जरुरी बताया गया था। बाद में इसको मूरे-लॉ के नाम से जाना गया। आज जिस तेजी से कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड और उसकी काम करने की क्षमता में वृद्धि हो रही है। वह मूरे-लॉ की देन है। हालांकि, इसको लेकर दुनिया के कई बड़े विशेषज्ञ काफी चिंतित दिख रहे हैं।

मानवता के लिए नई चुनौती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद एक नई चर्चा शुरू हो गई है। वह ये कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में एक रोज इंसानी बुद्धिमत्ता को पीछे छोड़ देगा? तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ इसको लेकर एकमत हैं। संभावना जताया जा रहा हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिस तेजी से विकास हो रहा है। भविष्य में यह इंसान के लिए खतरा बन जाये तो आश्चर्य नहीं होगा। कहा जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले दौर को एक नया रूप देने वाला है। विकसित होती इस तकनीक को लेकर कई चेतावनी अभी से सामने आने लगी हैं। स्टीफन हॉकिंग और एलन मस्क समेत दुनिया के कई विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खतरा के प्रति विज्ञान जगत को अगाह कर चुकें है। मशहूर लेखक मैक्स टैगमार्क ने एक किताब लिखा है। किताब का नाम है- लाइफ-3.0’। इसमें उन्होंने लिखा है कि वर्तमान सदी के अंत तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इतना विकास हो जायेगा कि मशीन के सामने इंसानी बुद्धि बौनी हो जायेगी।

जब दिमाग के पैटर्न को समझ लेगा मशीन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने से पहले हमें इंसान के मस्तिष्क को समझना होगा। इंसान की दिमाग पैटर्न को समझने में तेजी से काम करता है। अपनी इसी क्षमता की वजह से हमने अपनी सम्यताओं का निर्माण किया। उसका तेजी से विकास भी किया। इसी कड़ी में इंसान ने कई नए आविष्कारों को जन्म दिया। किंतु, आज की दौर में हम अपना यही क्षमता मशीनों को दे रहे हैं। यह किसी कड़े खतरे का संकेत माना जा रहा है। भविष्य में जब मशीन इंसान के पैटर्न को स्वयं एक्सपोज करने लगेगा। तब खतरा बड़ा हो जायेगा। जानकार मानते है कि इंसान की मस्तिष्क एक सीमा के भीतर रहकर सूचनाओं को प्रोसेस करता हैं। जबकि, इसी काम को मशीन बहुत तेजी से और कम समय में कर देता है। मशीन में डाटा को प्रोसेस करने की असिमित क्षमता होती है। इसको समय-समय पर बढ़ाया भी जा सकता है। क्वांटम कंप्यूटिंग का विकास इसका सबसे बड़ा मिशाल है। इसके बाद मशीन की क्षमता को एक नया शिखर मिल जायेगा। फिर क्या होगा। सवाल बड़ा है और खतरनाक भी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजंस के हैरान करने वाले कारनामे

एक बहुत ही लोकप्रिय गेम है। इसका नाम है ‘अल्फा गो’। इस गेम में इतने पॉसिबल मूव्स हैं। जितने कि शायद हमारे ब्रह्मांड में एटम्स नहीं होंगे। साल 2017 में इस गेम से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। दरअसल हुआ ये कि गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ‘डीप माइंड’ के इस गेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हरा दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने करोड़ों मूव्स को एलिमिनेट करके ऐसे पॉसिबल मूव्स को क्रियट कर दिया, जिसे देखकर सामने बैठा विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैरान रह गया था।

दुनिया की बढ़ी चिंता

इस घटना ने विज्ञान जगत में एक नई बहस को जन्म दिया। सवाल उठने लगा कि डीप माइंड के पास गेम से जुड़ी रहस्यमयी जानकारी कहा से आई। क्योंकि, वह पहले से फीड प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं था। सवाल फिर वहीं कि जब भविष्य में किसी हाइटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पास मानव जाति के इतिहास का ज्ञान हो जायेगा। यानी हमारे क्रमिक विकास को वह मशीन समझने लगेागा। तब क्या होगा? यही एक बड़ा सवाल है और खतरे का संकेत भी। लिहाजा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित खतरों को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। जो स्वभाभिक है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला की भावुक प्रतिक्रिया

भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय...

श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम: आधुनिक शिक्षा संग सनातन संस्कृति का संगम

विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण...

पीएम मोदी ने कांग्रेस के युवा नेताओं की तारीफ की, विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में...

Indian Army SSC Tech Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक

भारतीय सेना (Indian Army) ने 66वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री 2025 के लिए...

More like this

आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला की भावुक प्रतिक्रिया

भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय...

iPhone 16 Export में नंबर-1, Samsung Galaxy A Series और Motorola ने भी बढ़ाया भारत का दबदबा

भारत अब केवल दुनिया का बड़ा मोबाइल बाज़ार ही नहीं बल्कि एक बड़ा Smartphone...

Donald Trump प्रशासन को Nikki Haley की चेतावनी: चीन के सामने भारत को खोना रणनीतिक भूल

अमेरिका की पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत Nikki Haley ने Donald Trump प्रशासन को सख्त...

ISRO बना रहा है 40 मंजिला ऊंचा Rocket, 75,000 किलोग्राम Payload ले जाएगा अंतरिक्ष में

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने शुरुआती दौर से लेकर अब तक लंबी दूरी तय...

Google Pixel 10 Series की कीमतें लॉन्च से पहले लीक, ₹79,999 से होगी शुरुआत

Google आज यानी 20 अगस्त 2025 को "Made by Google" ग्लोबल इवेंट में Pixel...

मनिका विश्वकर्मा बनीं Miss Universe India 2025, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

18 अगस्त 2025 का दिन भारतीय ब्यूटी पेजेंट के इतिहास में यादगार बन गया।...

Realme P4 5G Price Leak: 7000mAh Battery और 80W Charging के साथ दमदार फोन

Realme ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में फिर से हलचल मचा दी है। कंपनी के...

शशि थरूर ने की शुभांशु शुक्ला की तारीफ, कहा- अंतरिक्ष कूटनीति में भारत का नया अध्याय

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के...

Honor X7c 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और बजट फ्रेंडली प्राइस

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने भारत में अपना नया Honor X7c 5G लॉन्च कर...

शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष मिशन पूरा करके भारत लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा का अपना ऐतिहासिक मिशन...

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 और ट्रॉई सीरीज के लिए अपनी टीम का किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में यूएई में होने वाली आगामी ट्रॉई...

Poco M7 4G: स्मार्टफोन मार्केट में एक नया धमाका

Poco, जो एक प्रसिद्ध स्मार्टफोन ब्रांड है, ने हाल ही में Poco M7 4G...

Telangana में Pakistani Citizen Arrested, पत्नी की शिकायत पर Fraud और Harassment का केस

तेलंगाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पाकिस्तानी नागरिक को...

पुतिन से बातचीत के बाद नरम पड़ा ट्रंप का रुख, भारत पर टैरिफ फिलहाल टला

अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच भारत को लेकर राहत...

Independence Day 2025: कई देशों के लिए खास है 15 अगस्त, जानिए ऐतिहासिक महत्व

15 अगस्त 1947 को भारत ने सदियों की गुलामी के बाद आजादी का सूर्योदय...