मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 11:32 अपराह्न IST
होमBiographyस्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर अब सिर्फ यादों मे

स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर अब सिर्फ यादों मे

Published on

मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कौन नहीं जानता उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी। हमारी सुर साम्राज्ञी ‘भारत रत्न’ सम्मानित लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं रही। आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे इनका निधन हो गया है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की मौत से देश मे शोक की लहर। कैसे बीता लता जी का बचपन? लता मंगेशकर ने कहाँ से की अपने करियर की शुरुआत? लता मंगेशकर द्वारा गाये गए कुछ बेहतरीन गाने। लता जी की उपलब्धियां तथा अवॉर्ड। लता जी के जिंदगी की कुछ आखिरी घटनाएं। लता जी का अंतिम संस्कार।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की मौत से देश मे शोक की लहर।

‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लता दीदी ने आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे आखिरी सांस ली। यह अस्पताल लता दीदी के घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। लता दीदी के निधन पर पूरे देश मे राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। ‘भारत की स्वर कोकिला’ (India’s Nightingale) के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने लगभग 5 दशक तक हिन्दी सिनेमा मे प्लेबैक सिंगर  के तौर पर एकछत्र राज किया।

कैसे बीता लता दीदी का बचपन?

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर, मध्य प्रदेश मे हुआ था। लता जी एक महराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार से आती थी। इनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर तथा माता का नाम शेवन्ती मंगेशकर था। अपने पाँच भाई-बहनों मे लता सबसे बड़ी थी। इन सभी भाई-बहनों ने बचपन से ही अपने पिता से संगीत की शिक्षा ली थी। लता की तीन बहने मीना, उषा, आशा तथा एक भाई, हृदयनाथ था। इनके पिता एक कुशल शास्त्रीय गायक और मंच अभिनेता थे। जब लता 13 वर्ष की हुई तभी उनके पिता का निधन हो गया था। अपने भाई-बहनों मे सबसे बड़े होने के कारण सारी जिम्मेदारी लता के कंधे पर आ गई थी।

लता मंगेशकर का पहला नाम

लता जी के बचपन का नाम हेमा मंगेशकर था। जन्म के पश्चात उनका नाम हेमा रखा गया था लेकिन उनके पिता के नाटक मे एक महिला चरित्र का नाम लतिका सुनने के बाद उनके पिता ने हेमा का नाम बदलकर लता कर दिया। हेमा तब से लता के नाम से ही जानी जाने लगी।

 लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने कहाँ से की अपने करियर की शुरुआत?

लता ने 5 साल की उम्र से ही अपने पिता के संगीत नाटकों मे अभिनेत्री के तौर पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। लेकिन 13 साल के उम्र मे, पिता के मृत्यु के पश्चात परिवार की वित्तीय जिम्मेदारी लता के कंधों पर आ गयी। जिस वजह से इनकी औपचारिक शिक्षा अधूरी रह गयी। बचपन मे ही लता ने अपने पिता से संगीत मे महारत हासिल कर ली थी। लता को संगीत मे ज्यादा रुचि होने की वजह से उन्होंने अभिनय को छोड़ दिया और एक गायिका के रूप मे शुरुआत की। लता भारतीय संगीत के क्षेत्र मे एक नए चेहरे की तरह उभरी और सभी को अपने मधुर स्वर से मोहित कर लिया। लता जी ने अभी तक लगभग 25-30 हजार गाने रिकॉर्ड किये थे जिसमे से ज्यादातर हिन्दी और मराठी मे है। लता जी ने अपने मधुर संगीत के जरिए लोगों के दिल पे एक अमिट छाप छोड़ दी है।

लता मंगेशकर द्वारा गाये गए कुछ बेहतरीन गाने।

  •  मेरी आवाज ही मेरी पहचान है
  • आज फिर जीने की तमन्ना है
  • ऐ मेरे वतन के लोगों
  • होंठों मे ऐसी बात मै दबा के चली आई
  • पिया तोसे नैना लागे
  • आप की नज़रों ने समझा
  • जिंदगी प्यार का गीत है
  • ऐसा देश है मेरा
  • एक प्यार का नगमा है
  • जिंदगी की ना टूटे लड़ी

लता जी की उपलब्धियां तथा अवॉर्ड

लता जी को मिले अवार्डों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसमे से कुछ प्रमुख अवॉर्ड –

  • भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 2001)
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1989
  • पद्म भूषण, 1969
  • पद्म विभूषण और जी सीने अवॉर्ड (1999)
  • फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (1993)

लता जी के जिंदगी की कुछ आखिरी घटनाएं

कुछ दिनों पहले ही लता जी कोरोना पाॅजीटिव हुई थी लेकिन इसके बाद वो ठीक भी हो गई। अभी ही कुछ दिनों पहले 8 जनवरी को  निमोनिया हो जाने के कारण लता जी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी तबीयत मे कुछ सुधार देखा गया था। आज अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से 92 वर्ष की उम्र मे उनका निधन हो गया।

लता जी का अंतिम संस्कार

लता जी का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क मे होना है। लता जी को श्रद्धांजली देने मुंबई के शिवाजी पार्क पँहुचेंगे पीएम मोदी। फिल्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ लता जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुँच रही हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लता जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है। वहीं लता जी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी द्वारा गाया गया हर गाना जैसे – जिंदगी की ना टूटे लड़ी, मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, ऐ मेरे वतन के लोगों, आज फिर जीने की तमन्ना है और भी अन्य ऐसे गाने है जिसे लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। उनकी आवाज उनकी पहचान के रूप मे हमेशा लोगों के जुबां पर रहेगी।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...