होमBiharMuzaffarpurखुफिया विभाग का अलर्ट, चांदपरना के लोगो में सुलग रहा है असंतोष

खुफिया विभाग का अलर्ट, चांदपरना के लोगो में सुलग रहा है असंतोष

Published on

115.51 करोड़ की लगात से पुल बनने की उम्मीद अधर में

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में मुद्दा गरम होने लगा है। बूढ़ी गंडक नदी पर पिछले एक दशक से पुल की मांग कर रहे चांदपरना के लोगो में सुलग रहा असंतोष सियासतदानो की गले का फांस बन जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। नतीजा, खुफिया विभाग ने पत्र लिखकर सूबे की सरकार को अलर्ट कर दिया है। मामला पिछले एक दशक से उठ रहा है। चांदपरना पुल को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। यह मामला स्वयं मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया। इसके बाद पुल निगम विभाग ने 115 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से प्राक्कलन भी तैयार किया। पर, कतिपय कारणों से पुल का निर्माण अधर में होने से लोग गुस्से में हैं।

खुफिया विभाग का पत्र

लोगो में पनप रहा है आक्रोश

इधर, सरकार को लिखे पत्र के हवाले से विशेष शाखा के पुलिस अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो हिस्सों में बंटे मीनापुर व कांटी की बड़ी आबादी पुल नहीं बनने से रोष में है। लोग विधानसभा चुनाव के दौरान वोट का बिहष्कार करने की तैयारी में जुट गये है। इससे प्रशासन की मुश्किले बढ़ सकती है। दूसरी ओर वर्ष 2014 से पुल के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चांदपरना के राजनंदन सहनी ने बताया कि वर्ष 2017 के 14 दिसम्बर को मुजफ्फरपुर में विकास समीक्षा यात्रा के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चांदपरना में पुल बनाने के लिए अधिकारी को निर्देश दे चुके हैं।

जान जोखिम में डालते है लोग

लोगों ने बताया कि चांदपरना पंचायत के सैकड़ों परिवार का घर व जमीन नदी के दोनों तरफ हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर रोज नाव से नदी पार करने का जोखिम उठाते हैं। वर्ष 2014, 2016 और 2018 में पुल की मांग को लेकर ग्रामीण आमरण अनशन कर चुके हैं। गत वर्ष राजद ने भी पुल की मांग को लेकर धरना दिया था। आलाधिकारी से पुल बनाने का अक्सर आश्वासन भी मिला। किंतु, सरजमीं पर काम शुरू नहीं हो सका। पुल निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण एक बार फिर से गोलबंद होने लगे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

More like this

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...